फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Buddha Purnima, devotees descended, put dip

बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी

Sat, 21 May 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Sat, 21 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima, devotees descended, put dip
बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी सरयू में स्नान-दान कर प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन पूजन किया। पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। 
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर्व को लेकर नगरी में शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भोर होते-होते श्रद्धालुओं का रेला सरयू के स्नान घाटों पर जुटने लगा। सरयू में स्नान-दान के बाद श्रद्धालु प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम मंदिर, हनुमत सदन, हनुमत निवास आदि प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जुट गए।
विज्ञापन


यह क्रम सुबह से देर शाम तक बना रहा। हनुमानगढ़ी, कनक भवन में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्व को लेकर श्रीकालेराम मंदिर, श्रीराम बल्लभाकुंज, लवकुश मंदिर, बड़ा स्थान दशरथ महल आदि मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व पूजन-अर्चन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागेदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी भीड़ का आलम यह रहा कि सरयू तट से मठ-मंदिरों को जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आवागमन से जगह-जगह मार्ग जाम जैसी स्थितियों से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय वाशिंदे भी परेशान हुए।


नयाघाट बंधा तिराहे से नयाघाट के बीच, श्रंगारहाट, डाकखाना, दंतधावन कुंड, श्रीराम अस्पताल के पास सुबह 10 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने राजसदन, दंतधावन कुंड के पास बैरियर लगा चार पहिया वाहनों को आगे जाने से रोका तब जाकर जाम समाप्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed