फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bsp national general secretary satish chandra mishra reached ayodhya

अयोध्या: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे रामनगरी, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Fri, 23 Jul 2021 12:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 12:48 PM IST
सार

सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। 

विज्ञापन
bsp national general secretary satish chandra mishra reached ayodhya
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई उसके बाद हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेका। जगन्नाथ मंदिर के महंत राघव दास द्वारा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते। अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं। जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं। अफसोस होता है जब लोग भगवान श्री राम को राजनीति में लाते हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी वह गठबंधन करेगी जरूर लेकिन जनता से और सर्व समाज से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि खुशी दुबे के साथ अन्याय हो रहा है कानूनी स्तर पर जितनी मदद हो सकेगी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के बाद कृष्णभूमि और अगस्त में ताजनगरी में बसपा करेगी ब्राह्मण सम्मेलन

अयोध्या में बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसके बाद लगातार सात शहरों में पूरब से पश्चिम तक सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। राम जन्मभूमि के अलावा कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और ताजनगरी आगरा में भी सम्मेलन करने के लिए बसपा ने पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि सभी शहरों की तिथि तय कर दी गई है।

चुनावी रण मे एक बार फिर से बसपा ब्राह्मण महारथियों पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसी के मद्देनजर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसका आगाज शुक्रवार को अयोध्या से हो रहा है। इसके अलावा सात शहरों में बड़े सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। 25 जुलाई को अंबेडकरनगर में सम्मेलन होगा। 26 को प्रयागराज, 27 को कौशांबी, 28 को प्रतापगढ़, 29 को सुल्तानपुर में सम्मेलन होंगे। इसके बाद पश्चिमी उप्र में शुरुआत होगी।

31 जुलाई को मथुरा में तथा एक जून को आगरा में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके बाद दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े शहरों को इसके लिए चिह्नित किया जा रहा है। सम्मेलन की अगुवाई बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद सतीश चंद्र मिश्रा करेंगे। सभी जगह कमान उनके ही हाथ में रहेगी। अयोध्या के सम्मेलन में मुख्य रूप से नकुल दुबे, अंटू मिश्रा, परेश मिश्रा, जेवी तिवारी, गोपाल नारायण मिश्रा, अरुण द्विवेदी, नवीन चंद द्विवेदी आदि शिरकत करेेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed