फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bring 5000 rupees... operation will not be done without money

Ayodhya News: 5000 रुपये लाओ... बिना पैसे के नहीं होगा ऑपरेशन

Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bring 5000 rupees... operation will not be done without money
अयोध्या। हॉर्निया के ऑपरेशन के लिए पखवारे भर से युवक जिला अस्पताल के चक्कर काट रहा रहा है। डॉक्टर की लिखी सभी जांचें कराकर वह मंगलवार को अस्पताल पहुंचा तो ओपीडी व ओटी में मौजूद लोगों ने कहा कि यहां बिना पैसे के ऑपरेशन नहीं होगा, पांच हजार रुपये लगेंगे। इससे आक्रोशित मरीज व तीमारदार ने ओटी में हंगामा किया। प्रमुख अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुमारगंज के जगन्नाथपुर निवासी पंकज ने बताया कि वह हॉर्निया के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. ए. अहमद खान को दिखाया था। 15 दिसंबर को डॉक्टर ने प्री-सर्जिकल जांच कराने व पांच दिन की दवा खाकर ऑपरेशन के लिए बुलाया। दवा खत्म होने के बाद जांच रिपोर्ट के साथ ऑपरेशन के लिए वह अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी में चिकित्सक नहीं मिले। ओपीडी में मौजूद दिलीप नाम के व्यक्ति ने 6000 रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद वह ऑपरेशन थिएटर पहुंचा तो आनंद नामक युवक मिला, जिसने कहा कि पांच हजार रुपये लाओ तभी ऑपरेशन होगा। अपना मोबाइल नंबर भी दिया। इस पर मरीज ने ओटी में ही हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र तिवारी भी पहुंचे। स्टाफ को बुलाकर पूछताछ की। कार्रवाई का आश्वासन देकर मरीज को शांत कराया गया। इस दौरान ओटी में अराजकता का माहौल रहा। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृज कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। अधीक्षक से जांच आख्या मांगी गई है। मरीज को ऑपरेशन के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed