{"_id":"5707f71a4f1c1b3c71c810ea","slug":"bridge-will-be-turned-over-to-facilitate-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज चालू होने तक ही रहेगी आने-जाने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज चालू होने तक ही रहेगी आने-जाने की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्रासिंग बंद करने को बनाई जाती दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य नरेंद्र देव स्टेशन की रीडगंज रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को निर्माणस्थल पर दो बार धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने आंदोलनकारियों को समझाया तो वह माने। उन्होंने ओवरब्रिज चालू होने तक आने-जाने की सुविधा दिए जाने का आश्वासन दिया।
रीडगंज रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम उपरिगामी पुल बना रहा है। अक्टूबर में पुल के बनने की उम्मीद है। स्थानीय मोहल्ले के बाशिंदों ने सुबह 10 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू किया तो सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे।
उन्होंने एक हजार लोगों से हस्ताक्षर कराकर ज्ञापन देने को कहा जिससे वह इसे डीएम के सामने प्रस्तुत कर सकें। स्थानीय लोगों ने अपराह्न तीन बजे एक हजार लोगों का हस्ताक्षर कराकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने ज्ञापन देने वालों को आश्वासन दिया कि ओवरब्रिज चालू होने तक आने-जाने का रास्ता मिलेगा। प्रेमचंद गुप्ता, कुश गुप्ता, अनिल कुमार, कपिल गुप्ता, आदित्य कुमार, वीरेंद्र यादव, रामसूरत, राम अवध और राजेंद्र प्रसाद आदि ने विरोध जताते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, हम लोग हर दिन विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
इधर सिटी मजिस्ट्रेट बीके पांडेय ने कहा कि रीडगंज क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के चालू होने तक दोनों ओर पांच-पांच फिट रास्ता आने-जाने के लिए खुला रहेगा। इस बाबत रेल विभाग को निर्देश दिया है। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. जफर ने कहा कि जब तक ओवरब्रिज चालू नहीं हो जाता, आने-जाने का रास्ता लोगों को मिलेगा।