फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brainstorming on giving laddus as prasad to guests

Ayodhya News: अतिथियों को प्रसाद के रूप में लड्डू देने पर मंथन

Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on giving laddus as prasad to guests
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पिछले तीन दिनों से अयोध्या में कैंप किए हुए हैं। उन्होंने सोमवार को पूरे दिन निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। इस बीच ट्रस्ट के पदाधिकारियों व इंजीनियरों के साथ बैठक भी की। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों को प्रसाद के रूप में लड्डू देने पर चर्चा हुई। हालांकि इस पर अभी सहमति नहीं बनी है।राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि समारोह में आने वाले अतिथियों को ऐसा प्रसाद देने की योजना है जो 10 से 15 दिन तक खराब न हो। इसके लिए मेवे के लड्डू, पेड़ा आदि को लेकर विचार आया है। बहुत सारे भक्ताें की भी ओर से प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। सभी अपनी आस्था अर्पित करना चाहते हैं। बैठक में अतिथियों के स्वागत व उनके आवागमन को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ है कि सभी अतिथियों को शहर की सीमा पर रिसीव करने से लेकर राम जन्मभूमि तक पहुंचाने के लिए स्वयं सेवकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन


परकोटे का प्रवेश द्वार बनकर तैयार
ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि नृपेंद्र मिश्र ने ज्यादा समय निर्माण कार्यों के निरीक्षण में बिताया। यात्री सुविधा केंद्र का काम जल्द पूरा करने पर उनका जोर रहा। यात्री सुविधा केंद्र का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। यहां अब तक नौ हजार लॉकर लगाए जा चुके हैं। 12 जनवरी तक कार्यदायी संस्था ने ट्रस्ट को हैंडओवर करने का आश्वासन दिया है। साथ ही परकोटे का प्रवेश द्वार भी बनकर तैयार हो गया है। इस द्वार पर साज-सज्जा भी की जा रही है। फर्श की फिनिशिंग का काम दो दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed