{"_id":"61916b7bb5d73e3b690ac4c3","slug":"brainstorming-on-developing-hi-tech-facilities-in-ram-temple-complex-faizabad-news-lko604452754","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर परिसर में हाईटेक सुविधाएं विकसित करने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर परिसर में हाईटेक सुविधाएं विकसित करने पर मंथन
विज्ञापन
दिल्ली में हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े ट्रस्ट के
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक दिल्ली में युगपुरुष स्वामी परमानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास भी अयोध्या से ऑनलाइन जुड़े। इंजीनियरों ने अब तक हुए कार्योँ की प्रगति रिपोर्ट मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के समक्ष पेश की।
इस दौरान सबसे ज्यादा जोर लाखों की तादाद में भक्तों के दर्शन-पूजन करने के मद्देनजर राममंदिर परिसर की भव्यता के साथ आधुनिक सुविधाएं और हाईटेक इंतजाम पर रहा। बैठक में राममंदिर निर्माण की आगे की कार्ययोजना सहित राममंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने पर मंथन किया गया।
इंजीनियरों ने बताया कि दिसंबर से प्लिंथ का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि जिस तरह से भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राममंदिर बन जाने पर प्रतिदिन एक लाख भक्त दर्शन-पूजन को पहुंचेंगे। इसलिए मंदिर निर्माण के समानांतर ही अन्य प्रकल्पों के निर्माण पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का खाका खींचा गया। अयोध्या से ऑनलाइन जुड़े ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने मंदिर निर्माण की प्रगति को संतोष जनक बताया। उन्होंने कहा कि निर्णय आने के उपरांत अयोध्या में जिस प्रकार से राम भक्तों का आगमन बड़ी संख्या में हो रहा है वह आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा।
जिसके कारण अयोध्या को सुरक्षित और सुसज्जित दोनों करना पड़ेगा। ट्रस्ट अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी व योगी का ध्यान अयोध्या पर विशेष रूप है, निश्चित रूप से अयोध्या अपने पुरातन वैभव को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।