{"_id":"5ee641d08ebc3e42fa48d4dd","slug":"book-distribution-faizabad-news-lko5259685136","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अयोध्या धाम पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अयोध्या धाम पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने पुस्तक का किया विमोचन।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष लगाव एवं समर्पण से अयोध्या को प्राप्त हुई उपलब्धियों पर प्रकाशित श्री अयोध्या धाम पुस्तक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में लोकार्पण किया।
पुस्तक में नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता के तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए अरबों रुपये के सांस्कृतिक व ढांचागत विकास की जानकारी दी गई है। इस दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास भी मौजूद रहे।
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर ही योगी आदित्यनाथ के द्वारा श्री अयोध्या धाम नामक पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक के माध्यम से विधायक ने मुख्यमंत्री को अयोध्या में विकास के नए आयाम लिखने के लिए पूज्य संत-महंतों व अयोध्यावासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। पुस्तक को देख हर्षित मुख्यमंत्री योगी ने विधायक वेद गुप्ता को आगे भी अयोध्या में विकास को और गति देकर शीघ्र ही विश्व स्तर पर धर्मनगरी को पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में रामनगरी का विकास सबसे ऊपर है। उन्होंने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए। राम की पैड़ी के विस्तारीकरण एवं शेष घाटों के निर्माण के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा गया। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही कार्य को स्वीकृति देने का आश्वासन भी दिया गया।
कोरोना महामारी के विषय में अयोध्या जनपद की रिपोर्ट व प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए सर्वश्रेष्ठ योगदान से भी विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी ने अन्य जनपदों की तुलना में अयोध्या के मरीजों की रिकवरी दर ज्यादा होने पर खुशी जताई। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी के साथ मिलकर जागरूकता फैलाने के दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक के प्रतिनिधि अभिषेक अग्रवाल भी थे।