Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Body of drowned youth found in river 30 km away

अयोध्या: 30 किमी दूर नदी में मिला डूबे युवक का शव

Mon, 13 Feb 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 13 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Body of drowned youth found in river 30 km away
अयोध्या। सरयू में शनिवार भाेर डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव रविवार को अयोध्या से करीब 30 किमी. दूर थाना गोसाईगंज क्षेत्र में नदी में उतराता मिला। गोसाईगंज पुलिस ने शव को बाहर निकाला और अयोध्या पुलिस को सौंप दिया। शव की पहचान पीयूष पांडेय (30) के रूप में हुई। वहीं दूसरे युवक की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस रविवार देर शाम तक जुटी रही।
विज्ञापन


अयोध्या के पुराने सरयू पुल के नीचे शनिवार सुबह करीब चार बजे स्नान करते समय दो दोस्त नदी की जलधारा में डूब गए थे। घाट के पुरोहितों ने एक बाइक व उस पर कपड़े रखे देख इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन




नयाघाट चौकी पुलिस ने जब कपड़ों को चेक किया तो उसमें से मिले आधार कार्ड व मोबाइल फोन के आधार से उनकी पहचान पीयूष पांडेय (30) पुत्र राम सुंदर पांडेय व मनीष तिवारी (25) पुत्र विजय तिवारी निवासी टकसाल चौक के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि दोनों दोस्त थे और साथ ही ठेकेदारी करते थे। दो माह से प्रतिदिन भोर सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करते थे। महबूबगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे थाना गोसाईगंज के लालपुर बारा गांव के निकट सरयू नदी के किनारे पर एक शव उतराता मिला। इसकी सूचना गोसाईगंज पुलिस को मिली तो उसने शव को बाहर निकाला।

थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने इसकी सूचना अयोध्या कोतवाली पुलिस को दी। जल पुलिस शव को लेकर अयोध्या आई। जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्या ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे। डूबने से उसके पेट में पानी भर गया था। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरे युवक मनीष तिवारी की तलाश जारी है।

इकलौता पुत्र था पीयूष, मई में होनी थी शादी
रामनगर के पहाड़गंज इलाके का निवासी पीयूष पांडेय की शादी मई में होना तय हुई थी। इसी माह सगाई व तिलक का कार्यक्रम तय था, लेकिन इससे पहले ही वह काल के गाल में समा गया। उसके पिता राम सुंदर पांडेय की करीब 10 पहले हत्या हो गई थी।


उनके परिवार के करीबी नाका निवासी व्यवसायी रवि सिंह ने बताया कि पीयूष काफी होनहार था, वह ठेकेदारी करता था। उसकी एक बहन है, जिसका विवाह हो चुका है। बताया कि पीयूष की मां गायत्री देवी अपने इकलौते पुत्र का धूमधाम से विवाह करने की तैयारी कर रही थी लेकिन अब उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं, दूसरा लापता युवक मनीष तिवारी विवाहित है, उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed