{"_id":"61bccec3218d7708837aaaac","slug":"blanket-faizabad-news-lko609408447","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख रुपये से खरीदे गए कंबल, पहुंची खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख रुपये से खरीदे गए कंबल, पहुंची खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गरीबों को ठंड से बचाव के लिए जिले में 25 लाख रुपये के कंबलों की खेप पहुंच गई है। वितरण के लिए तहसीलों को भेजा जाना शुरू हो गया है। साथ ही तहसीलों में पात्रों के सूची बनाए जाने का काम शुरु कर दिया गया है। जनप्रतिनिधि के हाथों इसका वितरण कराए जाने की तैयारी है।
ठंड और बढ़ने के आसार हैं। गरीबों को ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने कंबलों की खरीद कर ली है। गरीबों में वितरण के लिए 25 लाख रुपये के कंबल की खरीद कर ली गई है। कंबलों की खेप जिले में पहुंच गई है।
जिले की पांच तहसीलों में वितरण के लिए कंबलों को भेजा जा रहा है। सदर तहसील को लगभग दो हजार और अन्य चार तहसीलों, रुदौली, सोहावल, मिल्कीपुर और बीकापुर में लगभग डेढ़-डेढ़ हजार कंबल भेजे जा रहे हैं। तहसीलों में कंबल वितरण के लिए पात्रों की सूची बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। गांव-गांव गरीबों का चयन किया जा रहा है। कंबलों का वितरण जनप्रतिनिधियों से कराए जाने की तैयारी है। तहसीलों में कंबल पहुंचने के बाद इसका वितरण कराया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह का कहना है कि कंबलों की खेप पहुंच गई है। इसे तहसीलों में भेजा जा रहा है। शीघ्र ही इसका वितरण शुरू कराया जाएगा।