{"_id":"62853e1a4f5b4f0840554637","slug":"bjp-working-on-the-principle-of-divide-and-rule-akhilesh-yadav-faizabad-news-lko6312034200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांटो और राज करो के सिद्धांत पर काम कर रही भाजपा- अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांटो और राज करो के सिद्धांत पर काम कर रही भाजपा- अखिलेश यादव
विज्ञापन
अयोध्या। अंग्रेजों ने जिस तरीके से बांटो और राज करो का फार्मूला अपनाकर देश पर राज किया था। आज उसी सिद्धांत पर चलकर भाजपा भी राज करना चाहती है और डिवाइड एंड रूल का फंडा अपना रही है।
हमें, आपको धर्म व जाति के नाम पर बांट करके जनता का ध्यान हटा रही है। यह बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार रात देवकाली स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी वोटों की गिनती में जरूर हार गये लेकिन हमारे लिए यह जीते हुए प्रत्याशी हैं। हमें विपक्ष में बैठने का वोट मिला है। कहा कि वाराणसी का ज्ञानवापी का मुद्दा भाजपा जानबूझकर उठा रही है।
विज्ञापन
जिस समय हम और आप टीवी पर ज्ञानवापी का चर्चा कर रहे थे, उसी समय भाजपा एक योजना चला रही थी। पहले ये वन नेशन वन राशन की योजना चला रहे थे, अब वन नेशन वन उद्योगपति की योजना चला रहे हैं।
एलआईसी बिक रही है, एयरपोर्ट पहले ही बिक गईं हैं, सड़कें व ट्रेनें भी बिक गई हैं। कहा कि सरकार अब सदन नहीं चलाना चाहती है। सुनने में आ रहा है कि केवल नौ दिन सदन चलेगा।
उत्तर प्रदेश इतना बड़ा प्रदेश है, जिसका बजट छह लाख करोड़ के लगभग है। जनता के सवाल इतने हैं, सदन में हम क्या जनता के सवाल उठा पाएंगे। इसलिए हम विपक्ष के लोग चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा सदन चले, ताकि जनता के ज्यादा से ज्यादा सवाल उठाए जा सकें।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में मैंने कहा था कि जैसे ही वोट पड़ जाएगा, यह सरकार महंगाई बढ़ा देगी। सरकार को वोट मिल गया और डीजल-पेट्रोल से लेकर हर जरूरत की चीजें महंगी हो गई।
सुनने में आ रहा है कि अब तो यह सरकार गरीबों को पहचानने से भी भाग रही है। जिस गरीब को राशन दिया था, अब गांव में डुगडुगी बजाई जा रही है और राशन के वसूली की तैयारी है। यह सरकार कैसी है, जो गरीबों से भी वसूल रही है।
कहा कि जिस समय गेहूं खरीदा गया होगा, उस समय उसकी कीमत 24 रुपये नहीं रही होगी, लेकिन अब 24 रुपये की दर से वसूली की जा रही है। कहा कि जब सरकार को पता चला की गेहूं कम है तो विदेश भेजने पर उन्होंने पाबंदी लगा दी कि गेहूं विदेश नहीं जा सकता है।
लेकिन हम लोग ज्ञानवापी मस्जिद के बहस में छिड़ गए और बीजेपी ने अंदर ही अंदर स्वीकार कर लिया कि जितना ही गेहूं ले जाना चाहते हो ले जाओ। गेहूं विदेश चला गया, यह खबर किसी ने नहीं सुनी।
गेहूं जब आटा का पैकेट बन करके आएगा तो उसका दाम कुछ और होगा। मुख्यमंत्री कोई बड़ा काम नहीं करना चाहते हैं। इतना अन्याय और उत्पीड़न कभी नहीं हुआ होगा, जितना इस सरकार में हो रहा है।
थाने अराजकता के केंद्र बन गये हैं। अगर बुलडोजर ही चलाना है तो ललितपुर के थाने पर क्यों नहीं चलाया। जहां 13 साल की बेटी के साथ पुलिस के दरोगा ने बलात्कार किया।
चंदौली में एक बेटी को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई, वहां की पुलिस के लोग बर्खास्त होंगे कि नहीं। सिद्धार्थनगर में एक मां अपने बेटे को बचाने के लिए गई, उसको गोली मार कर जान ले ली लेकिन पुलिस कहानी बदल रही है और नई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक जय शंकर पांडे, बीकापुर से प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर, बलराम मौर्या, अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, प्रधान सरेठी रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, प्रधान सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
अयोध्या जैसी पवित्र धरती पर पांच साल की बेटी का बलात्कार हुआ और जिस स्थान पर बलात्कार हुआ वहां पर अभी तक बुलडोजर नहीं चला। यह बुलडोजर केवल धर्म, जाति, गरीब और हमारे मुसलमान भाइयों को डराने के लिए है, यह बड़े लोगों के लिए नहीं है।
कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी लखनऊ में एक कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। जो अवैध है, लेकिन उस पर बुलडोजर नहीं चलेगा, क्योंकि वह उद्योगपति का है। मुख्यमंत्री खुद अवैध हॉस्पिटल का उद्घाटन कर रहे हैं, अगर कोई गरीब होगा तो उस पर बुलडोजर चल जाएगा।