फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bjp workers protest at police station

भाजपाइयों ने घेरा कैंट थाना, किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
bjp workers protest at police station
कैंट थाने का घेराव करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
 बढ़ते अपराध व ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंट थाने का घेराव कर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व नियावां चौराहे पर सभा कर नेताओं ने प्रदेश की सपा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सीओ सिटी राजेश तिवारी को सौंपा गया। सभा में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है, कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। विकास के नाम पर बंदरबांट हो रही है।
विज्ञापन


अधिकारी पूरी तरह सपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है, ऐसे में फरियादियों की आवाज इन अधिकारियों की चौखट पर दम तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में सपा सरकार की रवानगी तय है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, तभी अमनचैन व विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कार्यकर्ताओं को सपा सरकार के काले कारनामों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है।


आज स्थिति यह हो गई है कि सपा के कार्यकर्ता थाना व चौकी चला रहे हैं। घेराव में ओमप्रकाश, वीरसेन, बृजकिशोर, सुधीर, इंद्रभान सिंह, वेद प्रकाश, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed