फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP workers against Bikapur candidate now

अब बीकापुर प्रत्याशी के विरोध में उतरे भाजपाई

Tue, 07 Feb 2017 10:55 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP workers against Bikapur candidate now
सोहावल चौराहे पर भाजपा के प्रत्याशी चयन समिति का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बीकापुर विधानसभा सीट से सोमवार को शोभा सिंह के नाम पर जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की मोहर लगी, कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का विरोध करते हुए सोहावल चौराहे पर भाजपा की चयन समिति के पदाधिकारियों का पुतला फूंक संगठन के खिलाफ नारेबाजी की।      
विज्ञापन


संगठन के जुड़े लोगों में से किसी को टिकट न दिए जाने से मंगलवार शाम सोहावल चौराहा पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश चयन समिति के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश चयन समिति के सदस्य सुनील बंसल और ओम माथुर का पुतला फूंका और घोषित प्रत्याशी शोभा सिंह पत्नी स्व. मुन्ना सिंह चौहान का विरोध में उतर आए।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह विशेन ने कहा कि भाजपा चयन समिति ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को नजरन्दाज कर बाहरी को जगह दी, जो दो महीने पहले रालोद से भाजपा में आई है। उन्होंने चयन समिति को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने फैसले को वापस ले नहीं तो विरोध का स्वर बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि चयन समिति के लोगों ने लेनदेन कर स्थानीय नेतृत्व को नजरअंदाज कर बाहरी को टिकट दिया है, इसकी वजह से स्थानीय कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, जो की जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed