फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP-SP supporters clashed twice in 24 hours, vandalized vehicles

चौबीस घंटे में दो बार भिड़े भाजपा-सपा समर्थक, वाहनों में तोड़फोड़

Thu, 03 Feb 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP-SP supporters clashed twice in 24 hours, vandalized vehicles
अयोध्या-खजुरहट के रामनगर में लोगो को समझाते पुलिस कर्मी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जनपद की गोसाईगंज विधानसभा सीट पर अभय सिंह और खब्बू तिवारी के वर्चस्व की लड़ाई अब सामने आने लगी है। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक दोनों बाहुबलियों के समर्थकों के बीच दो बार संघर्ष हुआ।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्षों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बुधवार देर रात केस दर्जकर दो वाहन सीज किए हैं।
विज्ञापन

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू एक मामले में जेल में बंद हैं। उनकी जगह भाजपा ने उनकी पत्नी आरती तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सपा से पूर्व विधायक अभय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों नेताओं की गिनती बाहुबलियों में होती हैं। इसको लेकर इस क्षेत्र में चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष भी होने की संभावना जताई जा रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक दोनों गुटों में दो बार संघर्ष की नौबत आ गई। पहली घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे थाना महाराजगंज के कनकपुर गांव के पास घटी।
यहां सपा प्रत्याशी अभय सिंह व भाजपा समर्थकों का काफिला आमने-सामने आ गया। भाजपा समर्थकों का नेतृत्व बाहुबली विकास सिंह कर रहे थे।
इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी, तभी किसी ने भाजपा समर्थक के गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। जवाब में सपा समर्थकों के तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इसके बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह थाना महाराजगंज गए।
पीछे-पीछे भाजपा समर्थक भी थाने पहुंच गए। बाद में पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष वापस चले गए। थाना महाराजगंज प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।
वहीं दूूूसरी घटना बुधवार सुबह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौरे बाजार की है। यहां प्रचार करने जा रहे भाजपा समर्थक श्यामजी दुबे ने सपा नेताओं के समर्थकों पर अपनी गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया।
इस दौरान मौके पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर सीओ बीकापुर सत्येंद्र भूषण तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां एकत्र भीड़ को तितर बितर किया।
इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहनों की तलाशी भी ली। सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि खब्बू तिवारी जेल में रहकर आपराधिक घटना करवा रहे हैं।
उनके इशारे पर हमारे वाहनों की तलाशी ली जा रही है। हमें मीटिंग करने व प्रचार तक नहीं करने दिया जा रहा है। प्रशासन भाजपा का एजेंट बना हुआ है। यहां अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
कहा कि मेरे समर्थक के वाहन में तोड़फोड़ की गई। कार्रवाई की जगह मेरे ही वाहनों को चेक किया जा रहा है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह का कहना है कि अभय सिंह पिछले चुनाव से ज्यादा बुरी तरह इस चुनाव में हारने जा रहे हैं।
इस बौखलाहट में अब वह गुंडागर्दी का खेल कर रहे हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब चुनाव में देगी। सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि अभय सिंह के वाहनों को रात में ही क्षतिग्रस्त किया गया।
उन्होंने थाना महाराजगंज रात में ही पहुंचकर मामले से पुलिस को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम-एसएसपी से मिलकर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने की अपील की गई है।
भाजपा ने सपा के गोसाईगंज प्रत्याशी अभय सिंह व उनके समर्थकों पर विधानसभा चुनाव में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। पार्टी के नेताओं ने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गोसाईगंज में सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के काफिले पर हमला कर जो तोड़फोड़ की गई वह लोकतंत्र का अपमान है।
भाजपा इस प्रकरण की शिकायत चुनाव आयोग से भी करेगी। साथ ही भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों से मिलकर घटना में त्वरित कार्रवाई करने की मांग करेगा।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि जिले के आला अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने घटना को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि सपा भाजपा प्रत्याशी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से बौखला गई है।
यह घटना सी बौखलाहट की परिणति है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की तो भाजपा भी शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने प्रशासन पर भी घटना को दबाने का आरोप लगाया।
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के काफिले पर हमला व तोड़फोड़ की घटना में सपा प्रत्याशी अभय सिंह की संलिप्तता सामने आ चुकी है।
प्रशासन से अपील है कि वह इस घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने भी घटना की निंदा की है। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के रामनगर में सपा-भाजपा समर्थकों में हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने जुलूस निकालने के आरोप में सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह सहित अन्य के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज करते हुए दो वाहन सीज किए हैं।
एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बिना अनुमति के सपा प्रत्याशी अभय सिंह द्वारा काफी संख्या में समर्थकों को लेकर जुलूस निकाला जा रहा था। जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

इसलिए अभय सिंह व उनके समर्थकों पर केस दर्ज कराया जा रहा है। मौके पर सपा के दो वाहन भी पाए गए थे, जिन्हें सीज किया गया है। वहीं, बसपा के एक वाहन को भी सीज किया गया है।

अयोध्या-खजुरहट के रामनगर में पड़े ईंट।-संवाद

अयोध्या-खजुरहट के रामनगर में पड़े ईंट।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-कनकपुर गांव में संघर्ष के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद

अयोध्या-कनकपुर गांव में संघर्ष के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-खजुरहट के रामनगर में संघर्ष के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद

अयोध्या-खजुरहट के रामनगर में संघर्ष के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते जिलाध्यक्ष संजीव सिंह।-संवाद

अयोध्या-भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते जिलाध्यक्ष संजीव सिंह।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अभय सिंह।-संवाद

अभय सिंह।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू।-संवाद

इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-कनकपुर गांव में संघर्ष के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद

अयोध्या-कनकपुर गांव में संघर्ष के बाद क्षतिग्रस्त कार।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed