{"_id":"60aaa0358ebc3e2db80cf9b8","slug":"bjp-mla-furious-over-delay-in-postmortem-sitting-on-sit-in-faizabad-news-lko579296038","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के भाजपा विधायक, बैठे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के भाजपा विधायक, बैठे धरने पर
विज्ञापन
अयोध्या। इनायतनगर थाने के बरुआ निसारु गांव में हुई पांच लोगों की निर्मम हत्या के मामले में सुबह से शाम तक पांचों मृतकों का पोस्टमार्टम न होने पर स्थानीय विधायक गोरखनाथ बाबा ने नाराजगी जताई है।
इसे जिला प्रशासन की लापरवाही करार देते हुए वह पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार रात में ही पांचों शव पुलिस की कस्टडी में आ गए थे।
बावजूद इसके सुबह से अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। कहा कि बीजेपी के शासन काल में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। इससे पूर्व विधायक गांव पहुंच कर परिवार की हत्या किए जाने पर दुख प्रकट किया था।