फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP is neither of mango nor of Ram: Sisodia

भाजपा न आम की है न राम की- सिसोदिया

Wed, 15 Sep 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP is neither of mango nor of Ram: Sisodia
अयोध्या-सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोद? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के कहा कि उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम व हनुमान जी से यूपी में आप की सरकार के लिए आशीर्वाद मांगा है।
विज्ञापन

दिल्ली की केजरीवाल सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है जो, भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित और रामराज के सिद्धांत पर चल रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आए पैसे में भी हेरफेर कर डाला।
विज्ञापन

भाजपा न आम की हैं न राम की। वह तिरंगा यात्रा के पहले सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अयोध्या के संतों का आशीर्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी जी की सरकार गुंडाराज समाप्त करने, भ्रष्टाचार समाप्त करने, रोजगार देने, अच्छी शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा आदि के वादे के साथ प्रदेश में आई थी लेकिन साढ़े चार साल बाद स्थिति ऐसी है कि उत्तर प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।
यूपी की सरकार गुंडों के साथ खड़ी नजर आई। जय प्रकाश पाल की सरेआम हत्या की गई। खुशी दूबे अपने परिवार के साथ जेल में हैं। हाथरस में एक बच्ची से दरिंदगी हुई। दरिंदगी करने वालों के साथ सरकार खड़ी हुई।
कहा कि कोरोना के दौरान बंद स्कूलों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के नाम पर नौ करोड़ रुपये ठगी की गई। सरकार ने आठ लाख का वेंटीलेटर 22 लाख में लिया। रोजगार के लिए यूपी में सिर मुंडवा कर प्रदर्शन करतीं महिलाओं की पहली बार देखा गया।
किसान फसल का दाम मांग रहा है तो सरकार उनको गुंडा और मवाली कह रही है। बिजली सबसे ज्यादा महंगी उत्तर प्रदेश में मिल रही है। कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद भी है हिंदुत्व भी है। सरकार बताए कहां है स्वास्थ्य, कहां है शिक्षा।
कोरोना से हुई मौत सरकार के आंकड़ों में नहीं है। सिर्फ अखबार के आंकड़ों में है। राम सब के है। ये लोग मुख में राम रखते है बगल में छुरी रखते है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में कोई गठबंधन नहीं होगा।

कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद है आजादी के 75वें साल में तिरंगे की ओर देखकर तिरंगे के नीचे रहने वालों के लिए अच्छी शिक्षा, महिला सुरक्षा, रोजगार के लिए व्यवस्था करेंगे।
ऐसी सरकार बने यह संकल्प लेंगे और चलेंगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ पार्टी अन्य नेता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed