फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP is afraid of SP in elections : Naresh Uttam

निकाय चुनाव में सपा से घबरा रही भाजपा : नरेश उत्तम

Tue, 14 Nov 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP is afraid of SP in elections : Naresh Uttam
मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनाव में जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा इस चुनाव में सपा से घबरा रही है। अयोध्या की ऐतिहासिक नगरी में परिवर्तन होने जा रहा है। यह चुनाव हिंदुस्तान की राजनीति को बदलने व विचारधारा का चुनाव है। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में मेयर प्रत्याशी गुलशन बिंदू के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम का चुनाव अमीरी-गरीबी का चुनाव है। भाजपा के लोगों ने अडानी व अंबानी के हाथों देश को गिरवी रखा है। नगर निकाय के चुनाव में सरकारी मशीनरियों का भाजपा के लोग इस्तेमाल कर दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसका जवाब जनता देने जा रही है। भाजपा सरकार में व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। ईंट, मोरंग, बालू, सीमेंट के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन


लोग घर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। सरकार के तीन साल पूरे हो गए, लेकिन नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों का रोजगार छीना, अपने हक की लड़ाई लड़ रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बीएचयू की छात्राओं पर लाठियां भांजकर उनका खून बहाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, नगर निकाय चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, पूर्व राज्यमंत्री तेजनरायण पांडेय ‘पवन’, पूर्व विधायक अभय सिंह, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, प्रसिद्ध नारायण चौहान, आनन्दसेन यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, सयुस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्रा, स्नेहलता निषाद, कमलेंद्र पांडेय, शंभूनाथ सिंह दीपू, विनय मौर्य मोनू आदि मौजूद रहे।


निषाद व पीस पार्टी के संयुक्त मेयर प्रत्याशी ने ली सपा की सदस्यता
जनसभा के दौरान निषाद पार्टी व पीस पार्टी के संयुक्त मेयर पद के उम्मीदवार सुरेश मांझी ने सपा मेयर उम्मीदवार गुलशन बिंदू को समर्थन किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed