फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike fell into pit, driver died

अयोध्या: गड्ढे में गिरी बाइक, चालक की मौत

Thu, 09 Feb 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into pit, driver died
पटरंगा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिर गया। पुलिस ने उसे सीएचसी मवई भेजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि सीएचसी में चिकित्सक के मौजूद न होने से समय पर इलाज नहीं मिला जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाये था।
पटरंगा थाना क्षेत्र में मवई-पटरंगा मार्ग पर मखदूमपुर शारदा सहायक डबल नहर के पास देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक बाइक सवार मवई की ओर जा रहा था।
तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर के बगल एक गहरे गड्ढे में गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। इस बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी मवई भेजवाया।
विज्ञापन

पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मो. हसीन (45) पुत्र मतीन खां निवासी बरतरा थाना मवई जिला अयोध्या के रूप में हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। वहीं मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि रात करीब दो बजे मो. हसीन सीएचसी मवई पहुंचा तो वहां कोई चिकित्सक नहीं था। करीब आधे घंटे तक कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी मौके पर नहीं आया।

पिता मतीन खान का कहना है कि अगर समय से डॉक्टर आ जाते तो हसीन की जान बच सकती थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता का कहना है कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से आधा घंटा पहले ही मौत हो चुकी थी। सिर में अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत होने की संभावना है। इसका वीडियो एंबुलेंस के चालक ने खुन्नस में बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed