फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bharat Gaurav train reached Ayodhya Dham

अयोध्या: भारत गौरव ट्रेन पहुंची अयोध्या धाम

Sat, 18 Feb 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav train reached Ayodhya Dham
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का किया गया स्वागत। संवाद
अयोध्या। महाशिवरात्रि के दिन शनिवार को 120 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन कैंट स्टेशन पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अयोध्या की धरती पर कदम रखते ही यात्रियों ने श्रीराम का जयकारा लगाया। यहां से यात्री दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए। रामलला का दर्शन व राममंदिर निर्माण कार्य देखने की खुशी यात्रियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

भारत गौरव ट्रेन 17 फरवरी को दिल्ली के सफदरगंज से रवाना हुई। ट्रेन को शनिवार सुबह 08:20 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचना था मगर एक घंटा 27 मिनट विलंब से ट्रेन यहां पहुंची। ट्रेन में मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु सहित कई प्रांतों के साथ ही अमेरिका व कनाडा के भी यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


इन यात्रियों ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी, कनकभवन सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। राममंदिर जाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और आरती में भी शामिल हुए। सभी ने राममंदिर निर्माण कार्य देखा तो भावविभोर हो गए। कई यात्रियों की आंखें सजल हो उठीं। सभी श्रद्धालु रामनगरी की धार्मिकता में लीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली संचिता जिंदल पहली बार अयोध्या आईं हैं। कहा इस यात्रा के माध्यम से श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन हो पाएगा, यह जीवन की धन्यता है। मोदी सरकार को यह पैकेज देने के लिए धन्यवाद।
गाजियाबाद की रहने वाली श्वेता रामनगरी आकर खुश दिखीं। ट्रेन से उतरते ही श्रीराम का जयकारा लगाया। कहा कि अयोध्या आकर न सिर्फ इसकी पौराणिकता देखी और जानी बल्कि बदलती अयोध्या का गवाह भी बनीं।
दिल्ली की रहने वाली रजनी बोलीं- भारत गौरव यात्रा सराहनीय कदम है। इससे युवाओं को भी जोड़ा जाना चाहिए। अयोध्या आने की खुशी शब्दों में नहीं बयां की जा सकती। रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया।

यात्रा में शामिल अमेरिका के रहने वाले डॉ. सतीश चैंप ने कहा कि भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों का दर्शन इस ट्रेन के माध्यम से होगा। अयोध्या के बारे में पढ़ा था, अब रामलला के दर्शन का सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed