फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bhajan Sandhya will be gifted in Deepotsav

दीपोत्सव में मिलेगा भजन संध्या का तोहफा

Fri, 18 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bhajan Sandhya will be gifted in Deepotsav
अयोध्या-निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देकर दिव्य व भव्य बनाने की कवायद जोरों पर है। राम की पैड़ी की अविरलता का काम जहां जोरों पर चल रहा है वहीं सरयू तट पर 20 करोड़ रुपये से धनुषाकार भजन संध्या स्थल भी बनकर तैयार है।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण कर दो दिनों के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

धनुष के आकार का बन रहा भजन संध्या स्थल सरयू तट की शोभा बढ़ाएगा। इसकी दर्शक क्षमता करीब पांच हजार होगी। सीढ़ीनुमा दर्शक दीर्घा में स्टेडियम के स्वरूप में विदेशी कालजिप शीट की छत लगाई जा रही है जो कि भजन संध्यास्थल की भव्यता बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्जीवेशन हाल के अलावा 40 टॉयलेट भी बनाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ रामकथा पार्क को भी भव्यता प्रदान करने में प्रशासन जुटा है। राम राज्याभिषेक समारोह के लिए तीन मंच बनाए जा रहे हैं।
दो मंच बनकर तैयार हो चुके हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक छोटा मंच अगले दो दिनो के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही राम की पैड़ी व रामकथा पार्क में 20 स्थानों पर छोटे महलनुमा गजीब बनाए जा रहे हैं जो कि आकर्षण का केंद्र होंगेे।
शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, भजन संध्या स्थल सहित साकेत महाविद्यालय में बन रही शोभायात्रा की झांकियों की जानकारी ली। डीएम ने कार्यदाई संस्था को दीपोत्सव के कार्य दो दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

दीपोत्सव के 90 प्रतिशत काम पूरे कर लिए गए हैं। राम की पैड़ी की अविरलता का काम 20 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। भजन संध्या स्थल भी बनकर तैयार है। रामकथा पार्क में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। राम की पैड़ी के आसपास मंदिरों को एक रंग में रंगा जा रहा है। इस वर्ष का दीपोत्सव जनभागीदारी से ऐतिहासिक होगी।
अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed