{"_id":"605632f68ebc3e59281acbc6","slug":"beautification-of-ashtabhuja-temple-begins-faizabad-news-lko5705644150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टभुजा मंदिर का सौंदर्यीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टभुजा मंदिर का सौंदर्यीकरण शुरू
विज्ञापन
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या व उसके आसपास मौजूद सभी धार्मिक स्थलों का निर्माण कराकर उनका पौराणिक महत्व कायम रखा जाएगा। इसी उद्देश्य से इस अष्टभुजा देवी के पौराणिक मंदिर के निर्माण का शिलान्यास किया जा रहा है। यह बातें विकासखंड पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम कुशमाहा में अष्टभुजा देवी के मंदिर के शिलान्यास अवसर पर समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहीं।
कहा कि इस मंदिर के निर्माण के लिए 47.41 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिससे इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस मंदिर की भव्यता लाने में यदि और अधिक धन का जरूरत होगी तो वे इसके लिए सदैव तत्पर हैं। बताया कि मडना में भरत जी की पत्नी द्वारा चौदह वर्षों तक घोर तपस्या की गई थी, वह पौराणिक स्थल मांडवी धाम के रूप में जाना जाता है, इस स्थल को भी भव्यता प्रदान की जाएगी।
बताया कि इसी क्रम में पूरा बाजार के बिल्वहरि घट पर स्थित दशरथ समाधि स्थल का 1.23 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराया जा चुका है। इस दौरान विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा चार वर्षों में कराए गए कार्यों की पुस्तक वितरित करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यों को सराहते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने ने 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी सौंपा। मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, खंड विकास अधिकारी स्वाति रस्तोगी, भाजपा नेता हरिभजन गौड़, समाजसेवी शिवेंद्र सिंह, गन्ना समिति फैजाबाद के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, शैलेंद्र कोरी, बालकृष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, नंदकुमार सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ओम प्रकाश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।