{"_id":"589216b94f1c1b2f3de82db6","slug":"battleground-mla-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकी के लिए आज से शुरू होगा महासंग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकी के लिए आज से शुरू होगा महासंग्राम
फैजाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में बुधवार को नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग और नामांकन तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव-2017 के लिए गुरुवार की सुबह रिटर्निंग अफसरों से अधिसूचना जारी होने के साथ ही औपचारिक रूप से चुनाव की रणभेरी बजेगी और कड़ी सुरक्षा के बीच नामाकंन भी शुरू होगा। यह प्रक्रिया 9 फरवकी तक चलेगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर व बाहर मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों के साथ भारी संख्या फोर्स की तैनाती की गई है। मार्ग के साथ ही नामांकन स्थलों की बैरीकेडिंग की गई है।
जिले की पांच विधानसभाओं रुदौली, मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, गोसाईंगंज और अयोध्या के रिटर्निंग अफसर गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया का आगाज होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लपा के मुताबिक नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए प्रत्येक रिटर्निंग अफसर के कक्ष के लिए एक साथ केवल पांच लोगों का प्रवेश हो सकेगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के लिए एक प्रस्तावक और निर्दल प्रत्याशी के लिए दस प्रस्तावक होने चाहिए। नामांकन 9 फरवरी तक दाखिल होंगे।