फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Basanti served kheer to CM Yogi

बसंती ने सीएम योगी को परोसी खीर

Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Basanti served kheer to CM Yogi
अयोध्या। बेगमपुरा स्थित मनीराम और बसंती के घर में आज उत्सव जैसा माहौल था। पूरे घर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। एक कमरे में जमीन पर ही भोजन करने के लिए आसन लगा था। पूरा परिवार भी सुबह से ही अतिथि के इंतजार में था। बसंती और मनीराम के घर आज खुद सीएम योगी मंत्रियों संग दोपहर का भोजन करने आने वाले थे। बसंती की बेटी ने मुख्यमंत्री के लिए दाल, चावल, रोटी, लौकी व तोरई की सब्जी और रायता-खीर बनायी था।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर जैसे ही बसंती के घर पहुंचे परिजनों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। घर के एक कमरे में जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संग दोपहर का भोजन किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बसंती व उनके पति मनीराम को भी अपने साथ भोजन करने बिठाया। सीएम को भोजन में लौकी व तोरई की सब्जी, दाल, चावल, रोटी के साथ रायता व देशी गाय के दूध से बनी खीर भी परोसी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बड़े ही चाव से भोजन किया और कहा कि खाना बहुत स्वादिष्ट बना है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि खाना किसने बनाया है तो बसंती ने अपनी बेटी को आगे करते हुए कहा कि महाराज जी मेरी बेटी शीलम ने भोजन बनाया है। उन्होंने शीलम को शाबाशी दी।
बसंती व मनीराम से सीएम ने पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मनीराम ने बेरोजगारी की समस्या बताई तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया। बेटी की शादी को लेकर भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कहा।
बेटे विकास व सचिन से भी बात की। विकास ने बताया व पेंटिंग का काम करता है, तो मुख्यमंत्री ने उसे ई-रिक्शा दिलाने को कहा। मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट बसंती के यहां गुजारे। परिवार वालों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बसंती के घर के आसपास साफ-सफाई करवाई गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंडल के प्रभारी मंत्री/ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री के साथ बसंती के घर भोजन किया।
मुख्यमंत्री का आतिथ्य स्वीकार कर बसंती का परिवार गदगद था। मनीराम ने बताया कि 2019-20 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला था। उनके चार बच्चे हैं दो लड़के व दो लड़कियां। दोनों लड़के बेरोजगार हैं। एक पढ़ाई कर रहा है तो दूसरा पेंटर है।
एक लड़की की शादी हो गई है। दूसरी की शादी में आर्थिक समस्या सामने आ रही है। मुख्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है। बसंती ने कहा कि योगी बाबा तो हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं, हम टिन शेड में रहते थे उनकी कृपा से हमें छत मिल गई है।
मनीराम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मिठाइयां व फल भेंट किए हैं। मुख्यमंत्री के लिए नई थाली, कटोरी, गिलास व चम्मच की व्यवस्था की गई थी। कुछ बर्तन घर पर थे, कुछ किराए पर लाए थे।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय पार्षद अनुज दास से भी बात की। उन्होंने पूछा कि आपके वार्ड में कितने लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल चुका है। पार्षद ने बताया कि 90 प्रतिशत लोग पीएम आवास की योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
इस पर सीएम ने कहा कि 10 प्रतिशत क्यों बचे हैं, अनुज दास ने कहा कि कई लोगों के आवास की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा।

दुष्कर्म पीड़िता छह वर्षीय मासूम के परिजन भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। विगत दिनों अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक शादी समारोह के दौरान छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी।
पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। सीएम से न मिल पाने को लेकर बच्ची परिजनों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed