फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bar Association Officials Honored

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान

Sat, 19 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Officials Honored
अयोध्या। फैजाबाद कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता पुस्तकालय में शनिवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं एल्डर्स कमेटी के सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि उनका कार्यकाल भ्रष्टाचार मुक्त होगा एवं नए अधिवक्ताओं को कार्य करने का अवसर मिलेगा। महामंत्री धनुषजी श्रीवास्तव ने कहा कि कचहरी परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा और लोगों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपाल चंद्र खरे, मारुति सिंह, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अवधेश यादव, राजीव कुमार पांडे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अजय दुबे, महामंत्री धनुष जी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री प्रथम मुन्नी देवी, संयुक्त मंत्री द्वितीय केशवराम वर्मा, कार्यकारिणी ए जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी बी दिनेश कुमार यादव, उपेंद्र मिश्रा, कार्यकारिणी सी मनीष कुमार मिश्र, अभिशेष कुमार पांडे को माला एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया। संचालन विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पीयूष रंजन ने किया। इस दौरान अरविंद सिंह, केएम सिंह, सुनील सिंह, योगेश श्रीवास्तव, श्रवण मिश्रा, मंसूर इलाही, अमन श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, ज्ञानेश पांडे समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed