फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bangladeshi caught in suspicious condition in Ram Janmabhoomi area

रामजन्मभूमि क्षेत्र में संदिग्ध हालत में पकड़ा गया बांग्लादेशी

Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi caught in suspicious condition in Ram Janmabhoomi area
अयोध्या। रामजन्मभूमि क्षेत्र में गुरुवार देर शाम संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर थाना राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक के पास से बांग्लादेश की आईडी मिलने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि अयोध्या आने से पहले युवक मथुरा व वृंदावन भी गया था। पुलिस ने युवक को विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एक युवक गुरुवार शाम रामजन्मभूमि परिसर से सटे राम गुलेला क्षेत्र में संदिग्ध रूप में टहलते हुए देखा गया। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के सुरक्षाकर्मियों ने संदेह होने पर युवक को पकड़कर राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने युवक से घंटों पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक के पास से बांग्लादेश की एक आईडी मिली। संदिग्ध युवक की पहचान अनिवेश चंद्र दास पुत्र दुलालचंद निवासी ग्राम चरहोगला थाना मेंहदीगंज जिला भारीवाल बांग्लादेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई साल पहले फर्जी तरीके से यह भारत आ गया था। इसके पास से कोई वैध कागजात नहीं मिला है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से बांग्ला भाषा में एक धार्मिक पुस्तक भी बरामद हुई है।
पकड़ा गया संदिग्ध हिंदी बोलने में निपुण है, लेकिन वह हिंदी पढ़ नहीं सकता और न ही हिंदी लिख सकता है। सीओ खुफिया बीएम तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक कई साल पहले भारत आ गया था। यहीं चोरी छिपे रह रहा था।
अयोध्या आने से पहले वह मथुरा व वृंदावन भी गया था। जिसके बाद अयोध्या आया था। कहा कि उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु या सूचना नहीं मिली है।
किसी भी प्रकार का वैध कागजात न मिलने के कारण युवक के विरुद्ध विदेशी अधिनियम सहित धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
बांग्लादेशी मूल के पकड़े गए संदिग्ध को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक लंबे समय से भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

पता चला कि वह कई सालों पहले बांग्लादेश से चोरी छुपे भारत पहुंचा था और दिल्ली सहित मथुरा में भी वह लंबे समय तक रहा। उसके पास से दिल्ली और मथुरा के पते के दो आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed