फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bakery peties bone

Ayodhya News: शिकायतकर्ता पलटा, कहा-पेटीज में हड्डी नहीं, प्लास्टिक का टुकड़ा था

Fri, 28 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
bakery peties bone
अयोध्या। गुलाबबाड़ी स्थित स्टार बेकरी में पनीर पेटीज में हड्डी निकलने के मामले में शिकायतकर्ता ने यूटर्न ले लिया है। उसने एसएसपी राजकरण नैय्यर को दिए शपथ पत्र में कहा है कि पेटीज में हड्डी नहीं बल्कि प्लास्टिक का टुकड़ा निकला था। हालांकि मामले में जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को नाका स्थित शिवनगर निवासी अभिनव तिवारी ने कोतवाली नगर अंतर्गत गुलाबबाड़ी मैदान के सामने स्थित स्टार बेकरी में पनीर पेटीज में हड्डी निकलने की शिकायत की थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने बेकरी मालिक व कर्मचारियों पर मारपीट का मुकदमा भी दर्ज किया था। बाद में जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर वेज लाइसेंस के बावजूद नॉनवेज बेचने की रेट लिस्ट लगने पर दुकानदार को नोटिस दी थी। बाद में इनकम के आधार पर लाइसेंस न लेने पर दुकान सील कर दी थी।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को अपने हलफनामे में अभिनव तिवारी का कहना है कि मैंने गलतफहमी में कहा था कि पेटीज में हड्डी निकली थी। उसने अपनी शिकायत को वापस लेने की बात भी कही है। फिलहाल मामले में पूरी जांच खाद्य विभाग की कार्रवाई पर निर्भर है। विभाग ने जो सैंपल दुकान से उठाए थे, वह उसके आने की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ अयोध्या शैलेंद्र सिंह का कहना है कि खाद्य विभाग की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed