फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bags spread sensation

लावारिस बैग ने फैलाई सनसनी

Sat, 02 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bags spread sensation
सोहावल। फ्लाईओवर के नीचे लोहे के पोल में टंगे एक लावारिस बैग से शनिवार को सनसनी फैल गई। लगभग चार घंटे तक हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

बैग दिखने पर आसपास के लोगों ने सूचना रौनाही थाने में दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बम डिस्पोजल दस्ता को मामले से अवगत कराया।
लगभग चार घंटे बाद पहुंचे डिस्पोजल दस्ते के प्रभारी दिग्विजय सिंह व उनके हमराही ने डॉग स्क्वायड को नीचे उतारकर पहले बैग को परखा। खोजी कुत्ते के द्वारा मामला संदिग्ध न मिलने पर दस्ते के लोगों ने बैग को काटकर पोल से उतारा।

बैग में कुछ कबाड़ भरे पाए गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, सुनील कुमार मौर्या, कपिल देव यादव ने बताया यह किसी सिरफिरे की करतूत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed