फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Baba came to save anonymity goods technical team

गुमनामी बाबा के सामान सहेजने आई तकनीकी टीम

Wed, 06 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Baba came to save anonymity goods technical team
गुमनामी बाबा के सामान जांचती टीम। - फोटो : अमर उजाला
गुमनामी बाबा के सामान संरक्षित व प्रदर्शित करने के लिए बुधवार को प्रदेश सरकार की सात सदस्यीय टीम यहां पहुंची। टीम ने बाबा के सामान के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन कुल 122 सामान का चयन हुआ। इनको अयोध्या के अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय ले जाया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर गुमनामी बाबा/भगवनजी के सामानों को संरक्षित और प्रदर्शित किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए गठित की गई सात सदस्यीय तकनीकी टीम बुधवार को यहां पहुंची। टीम के सदस्यों में राष्ट्रीय संरक्षण प्रयोगशाला, अभिलेखागार, निदेशालय संग्रहालय, मध्यकालीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर, रामकथा संग्रहालय के प्रभारी उप निदेशक सहित तकनीकी विशेषज्ञों के साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस विचार मंच के संयोजक शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम ने कोषागार में पहुंचकर मुख्य कोषाधिकारी राजेश पांडेय के साथ सामानों के बाबत बैठक कर बातचीत की। इसके बाद कोषागार के डबल लॉक में रखे बक्सों को खोलकर सामानों की पड़ताल के साथ चयन का काम शुरू किया गया। प्रभारी उप निदेशक रामकथा संग्रहालय योगेश कुमार के मुताबिक बुधवार को नौ बक्सों से 122 सामान का चयन संग्रहालय में रखे जाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व जिला प्रशासन से गठित की गई प्रशासनिक समिति ने कोषागार में रखे बाबा के सामान की सूची के साथ ही राज्य स्तरीय समिति को सौंप दिया था। उस दौरान तकनीकी टीम ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई थी। अब इन सामानों को संग्रहालय में संरक्षित और प्रदर्शित करने की कार्रवाई तकनीकी टीम ने शुरू की है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस विचार मंच के संयोजक शक्ति सिंह के मुताबिक, चयनित सामानों में बाबा की घड़ी, चश्मा, दूरबीन, सिगार पाइप सहित अन्य सामान हैं। बताया कि टीम के सदस्य सात अप्रैल को भी सामान निकालने के लिए कोषागार आएंगे। बाबा के सामानों को संरक्षित और प्रदर्शित किए जाने के लिए 31 मार्च तक की तिथि बताई गई थी लेकिन यह तिथि बीत गई।


सामान प्रदर्शित नहीं हो पाए। चर्चा है कि इस पर प्रदेश शासन की सीधी नजर है। शायद यही कारण है कि जिला प्रशासन से अयोध्या के रामनवमी मेले के बाद तकनीकी टीम आने संबंधी पत्र के बावजूद टीम यहां पहुंच गई और सामान के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed