फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BA, BSC and BCom first semester examination will start from March 14

14 मार्च से शुरू होंगी बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Wed, 02 Mar 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
BA, BSC and BCom first semester examination will start from March 14
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीए, बीएससी व बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2022 की नवीन तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

यह परीक्षा 14 मार्च से प्रारंभ होकर 09 अप्रैल तक विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सात जनपदों के 424 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में होगी। कोविड 19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत 20 जनवरी से होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जारी नवीन कोविड प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर मेजर/माइनर वर्ष 2022 का नवीन परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 09 अप्रैल तक चलेगी। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सात जनपदों के 424 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक वही दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

दोनों पाली में एक लाख 96 हजार परीक्षार्थी सात जनपदों के 424 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed