{"_id":"57d1b0db4f1c1be40c317115","slug":"azam-waiting-to-be-junk-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के इंतजार में कबाड़ हो गए ई-रिक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के इंतजार में कबाड़ हो गए ई-रिक्शे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मैदान में खड़े खटरा ई-रिक्शे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दिए जा रहे ई-रिक्शों का वितरण शुक्रवार को अवध विश्वविद्यालय में कैबिनेट मंत्री आजम खां के हाथों होगा। एक माह से वितरित होने के इंतजार में नरेंद्रालय में खड़े-खड़े रिक्शे कबाड़ में तब्दील होने लगे थे। ई-रिक्शों को बांटने का दिन आया तो उनकी मरम्मत शुरू हो गई।
किसी रिक्शे का शीशा टूट गया है तो किसी की गद्दी फट गई है। कुछ के तो ऊपर के कवर भी गायब है। फिलहाल इसे मरम्मत कर दुल्हन की तरह संजाने में प्रशासन लगा हुआ है।
शहरी विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से रिक्शों के वितरण किए जाने की व्यवस्था है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 94 रिक्शे वितरित किए जाएंगे। दरअसल इन रिक्शों को दिए जाने का कार्यक्रम पहले प्रस्तावित था, लेकिन ऐन वक्त पर नगर विकास मंत्री आजम खां का कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन
इसके कारण ये रिक्शे करीब एक माह से नरेंद्रालय सभागार परिसर में खड़े हैं। इनकी देखरेख में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण रिक्शों की हालत पतली हो गई। फिलहाल गुरुवार को जिन रिक्शों की खूबसूरती पर बट्टा लगा था, उन्हे चमकाने की भरपूर कोशिश की जा रही है।