फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayushman bhav hospital

Ayodhya News: जिला अस्पताल में आज पुरानी जगह बनेगा पर्चा

Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
ayushman bhav hospital
अयोध्या। नई दिल्ली में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम आयुष्मान भव: के कारण जिला अस्पताल में एक दिन के लिए व्यवस्थाएं बदली रहेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ब्लड बैंक के निकट नई बिल्डिंग में होगा। इसे देखते हुए पर्चा पुरानी जगह इमरजेंसी के सामने बनेगा। साथ ही नई बिल्डिंग में चलने वाली आई और ईएनटी की ओपीडी को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम के दौरान मरीजों को किसी तरह की तकलीफ न हो।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी जिसका प्रसारण सभी जिला अस्पतालों में लाइव होगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सीएमओ डॉ. संजय जैन ने स्थलीय निरीक्षण किया और सीएमएस डॉ. बृज कुमार से विचार-विमर्श किया। सीएमएस डॉ. बृज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाधिकारी, सीडीओ, सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग में कार्यक्रम होना है। तीन बड़ी एलईडी पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। पर्चा बनाने की व्यवस्था पुरानी जगह पर की जा रही है। साथ ही नई बिल्डिंग में चलने वाली ओपीडी को भी एक दिन के लिए कहीं अलग शिफ्ट करने की चर्चा चल रही है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। समस्त स्टाफ को ड्रेस में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed