{"_id":"5f871b968ebc3e9bd91aa77b","slug":"ayodhyaq-faizabad-news-lko545235196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट प्रदर्शित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट प्रदर्शित करने का निर्देश
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में परंपरागत खुली मिठाइयों के खाद्य कारोबारियों की बैठक बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में आहूत की गई। जिसमें खुली मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में मौजूद अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए बताया कि सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को भारतीय मिठाइयों से संबंधित खुली मिठाइयों के विक्रय के लिए प्रदर्शित करने के लिए प्रयुक्त कंटेनर/ट्रे उनकी सेल्फ लाइफ के अनुसार बेस्ट बिफोर तिथि अनिवार्य रुप से प्रदर्शित करने के लिए निर्देशित किया।
इसके साथ ही निर्माण का माध्यम, जैसे-वनस्पति, रिफाइंड आयल भी प्रदर्शित करने के लिए कहा। खुली मिठाइयों के संबंध में निर्माण तिथि एवं निर्धारित लोगो भी स्वैच्छिक रूप से प्रदर्शित करने कहा।
विज्ञापन
बताया कि खाद्य कारोबारकर्ता मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट की घोषणा करने में मिठाइयों की प्रकृति व स्थानीय परिस्थिति का भी ध्यान रखेंगे। बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित जिले के तमाम मिठाई विक्रेता उपस्थित रहे।