फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will shine on the world stage: Yogi Adityanath

विश्व पटल पर चमकेगी अयोध्या: योगी आदित्यनाथ

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will shine on the world stage: Yogi Adityanath
अयोध्या-वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम के दौरान मौजूद ल? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर चमकेगी। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के मंदिर का भूमिपूजन करके पिछले साल ही कर दी थी। मंदिर निर्माण की कार्रवाई वृहद स्तर पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नई अयोध्या बनाने की संकल्पना जल्द पूरी होगी।
विज्ञापन

इसमें अब तक 138 करोड़ की 17 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 54 परियोजनाओं में 3126 करोड़ की लागत से काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अयोध्या को एक नई अयोध्या के रूप में विकसित करने के लिए 8568 करोड़ की नई परियोजनाओं को वर्तमान में डीपीआर के साथ कार्य आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का पूरे प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को एक साथ निशुल्क राशन वितरण शुभारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद में उनका स्वागत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अयोध्या की संकल्पना जताई थी, उनके मार्गदर्शन में शीघ्र ही अयोध्या विश्व पटल पर दिव्य और भव्य दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की शुरूआत उनकी कोरोना महामारी को लेकर दिए गए दिशानिर्देश गिनाते हुए की। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के प्रथम चरण में अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक और कोरोना की दूसरी लहर में मई 2021 से नवंबर 2021 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने का यह वृहद अभियान शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला प्रदेश है। यूपी में पांच करोड़ 21 लाख लोगों को यह टीका लग चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से केवल प्रदेश में 15 करोड़ लोग इससे सीधे-सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। योजना ऐसे ही आगे बढ़ेगी। प्रदेश में करीब 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन मिल रहा है।
राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें इस योजना के तहत लाभार्थियों को राशन मुहैया करा रही हैं। कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी में न सिर्फ अंत्योदय राशन कार्ड धारक को राशन उपलब्ध कराया गया, बल्कि अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन मिला है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। अन्न महोत्सव में जिस थैले में लोगों को अनाज दिया गया उस पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो भी है और यह वॉटरप्रूफ भी है।
नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण के कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश को नया आयाम मिला है। कहा कि 05 अगस्त का दिन अब एतिहासिक हो चुका है। पिछले वर्ष पांच अगस्त 2020 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था।
आज उसकी प्रथम वर्षगांठ भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्षगांठ के अवसर पर रामलला का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी है। कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के आधार पर कार्य करती रही है। पिछले चार वर्ष में उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा परिवर्तन हुआ है।
आर्थिक 11 लाख करोड़ से 22 लाख करोड़ पहुंच गया। प्रदेश में 12 से 48 मेडिकल कॉलेज हो गए। कोरोना से लड़ाई में भी उत्तरप्रदेश अव्वल रहा। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश वैक्सीनेशन में भी प्रथम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या शहर में नित नए कार्यों का कीर्तिमान बन रहा है।
राम की पैड़ी सजाई जा चुकी है, भजन संध्या स्थल बनकर तैयार है। करोड़ों खर्च कर सरयू में गिरने वाले सभी नालों को ट्रैप किया जा चुका है। मुख्य मार्गों से लेकर सभी गली-मोहल्ले और पार्क सजाए जा रहे हैं। शहर को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज मिला है। नई अयोध्या जल्द स्वरूप लेती दिखेगी।

शहर की 15 सड़कें जो कि अयोध्या से जुड़ती हैं उनका टेंडर हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अपने कार्यकाल में 29 बार अयोध्या आना यह साबित करता है कि अयोध्या कितनी खास है। सांसद लल्लू सिंह भी बीच कार्यक्रम में पहुंचे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना वाराणसी से लाभार्थी बादामी, कुशीनगर की अमरावती, झांसी से पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बबिता यादव और सहारनपुर की कमलेश देवी से वर्चुअल संवाद के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

अयोध्या-वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में लाभार्थी को ?

अयोध्या-वासुदेवघाट पर आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में लाभार्थी को ?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed