फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will be the world's main tourist destination: Prof. Prashant Gautam

विश्व की प्रमुख पर्यटन स्थली होगी अयोध्या : प्रो. प्रशांत गौतम

Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be the world's main tourist destination: Prof. Prashant Gautam
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह के परिप्रेक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह के तहत व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग में संभावित पर्यटन स्थल के रूप में अयोध्या विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के होटल एवं टूरिज्म मैनेजमेंट संस्थान के प्रो. प्रशांत गौतम ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या विश्व की प्रमुख पर्यटन स्थली होगी क्योंकि संपूर्ण विश्व अब अयोध्या की तरफ नजर उठाकर देख रहा है। अब हमें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन पर ही निर्भर न होकर घरेलू पर्यटन पर ध्यान देना होगा। इससे समेकित विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रो. प्रशांत गौतम ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो कभी बंद नहीं हो सकता। कोराना ने पर्यटन उद्योग को एक नई दिशा दी है। इसीलिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘देखो अपना देश’ नाम का कैंपेन चलाया जिसका असर यह हुआ कि कोराना महामारी के कम होने के बाद लोग अलग-अलग स्थानों पर घूमने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टूरिज्म सेक्टर एक बेहतरीन और संभावना वाला कॅरियर क्षेत्र है लेकिन इसे अभी पर्याप्त लोकप्रियता मिलनी बाकी है। कुछ लोगों को लगता है कि टूरिज्म से संबधित कोर्स करने से टूरिस्ट गाइड बनते हैं जबकि टूरिज्म एक बड़ा सेक्टर है। इसमें ग्रामीण पर्यटन से लेकर मेडिकल टूरिज्म तक कई क्षेत्र हैं, बस आपको इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप चलना होगा।
व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक शुक्ला ने कहा कि वर्तमान युग में पर्यटन एक आवश्यकता बनता जा रहा है। कोविड की मार झेलने के बाद यह उद्योग फिर से खड़ा होने को तैयार है। इस उद्योग को कोई भी आपदा प्रभावित नहीं कर सकती।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेंद्र पाल सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. रामजी सिंह समेत विभाग के छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed