फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will be seen on Ram's birth anniversary

रामजन्मोत्सव पर राममय नजर आएगी अयोध्या

Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be seen on Ram's birth anniversary
अयोध्या। रामजन्मोत्सव पर अयोध्या को राममय बनाने की तैयारी है। मुख्य मार्ग से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों व सरयू घाटों की भव्य सजावट की जा रही है। राम मंदिर निर्माण शुरू होने व कोविड के बाद पहली बार श्रीरामनवमी का मेला अयोध्या में हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्य पर्व पर 10 अप्रैल को लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि रामजन्मोत्सव पर अयोध्या में ऐसा मनमोहक वातावरण सृजित किया जाए कि प्रवेश करते ही भक्तों को पूरा वातावरण राममय लगे।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण के बाद रामजन्मोत्सव का उल्लास इस बार कई गुना बढ़ गया है। रामजन्मोत्सव पर पहली बार भक्तों के लिए इस बार कई ऐसी सुविधाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजन्मोत्सव पर पहली बार रामलला के दर्शन की अवधि तीन घंटे बढ़ाई जा चुकी है। रामलला के दर्शनार्थियों को प्रतिदिन राममंदिर ट्रस्ट की ओर से निशुल्क रामलला का भोग प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
पहली बार ही रामजन्मोत्सव की आरती में भक्तों को शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ पूरी अयोध्या को भव्यता पूर्वक सजाया जा रहा है। सरयू घाटों से लेकर सरयू पुल पर भव्य सजावट की जा रही है।
प्रमुख मठ-मंदिरों की सजावट ऐसी हो रही है कि रामजन्मोत्सव पर इनकी भव्यता देखते ही बनेगी। शाम होते ही रामनगरी के हजारों मंदिरों में गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहित होती नजर आती है।
बधाई गीतों की प्रस्तुतियों से मठ-मंदिरों का आंगन गुंजायमान है। शाम को होने वाली सरयू आरती भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। रामनगरी की सड़कों को चमकाया जा रहा है।
टूटी-फूटी सड़कों को दुरुस्त करने में विभागीय कर्मी जुटे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। दो साल से बंद चल रही अनवरत रामलीला का भी शुभारंभ हो चुका है।
हाईवे से सटे रामकथा संकुल में प्रतिदिन अनवरत रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामनगरी के 22 स्थलों पर एलईडी स्क्रीन व एलईडी वैन की व्यवस्था की जा रही है।
जिस पर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार व रामायण की प्रस्तुति 24 घंटे की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग, स्वास्थ्य कैंप आदि की भी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
रामनवमी मेले में अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं को राममंदिर की भव्यता व प्रगति से भी अवगत होने का मौका मिल रहा है। अयोध्या के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगी बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर थ्री डी वीडियो के जरिए मंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया से भक्तों को रू-ब-रू कराया जा रहा है।

इस वीडियो को देखकर भक्त मंदिर की तकनीक व भव्यता को लेकर आश्वस्त हो रहे हैं। वहीं रामलला के दर्शनार्थी भी दर्शन मार्ग पर बने झरोखे से मंदिर निर्माण कार्य देख पा रहे हैं।
रामनवमी मेले की व्यवस्था पर एक नजर-
500 होर्डिंग्स
22 एलईडी वैन
07 फिक्स डिस्पले बोर्ड
200 सांस्कृतिक दल
650 सफाई कर्मी
24 घेंट शुद्ध पेयजल व विद्युत आपूर्ति
पार्किंग, स्वास्थ्य कैंप
रामलला का निशुल्क भोग प्रसाद
खोया-पाया कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed