{"_id":"618367e690b72161c07a06fa","slug":"ayodhya-up-tourism-department-and-doctor-ram-manohar-lohia-avadh-university-got-the-certificate-of-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्याः यूपी पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्याः यूपी पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र
Thu, 04 Nov 2021 10:26 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 04 Nov 2021 10:26 AM IST
सार
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि राम की पैड़ी पर अवध के हजारों युवाओं ने 10,95,645 दीप सजाकर 9,41,551 दीप जलाने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि इस बार के लिए साढ़े सात लाख दीप जलाने का ही लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
अयोध्या में तेल के दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना है
- फोटो : ANI
विस्तार
अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर सर्वाधिक दीये जलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मिल गया है।
दीपोत्सव के मौके पर बुधवार शाम को दीपों की माला से रोशन अयोध्या धाम में एक साथ सर्वाधिक 9,41,551 दीप प्रज्वलित होने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे थे। इसके बाद उन्होंने तेल के दीयों को एक साथ प्रज्ज्वलित करने का सबसे बड़ा आयोजन करने के लिए यूपी सरकार के पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी को संयुक्त रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर इसका प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
दीपोत्सव के नोडल अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि राम की पैड़ी पर अवध के हजारों युवाओं ने 10,95,645 दीप सजाकर 9,41,551 दीप जलाने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि इस बार के लिए साढ़े सात लाख दीप जलाने का ही लक्ष्य रखा गया था। दीपों से सजे रामायण कालीन दृश्यों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध था। इस बार पिछले साल की तुलना में करीब सवा तीन लाख दीप ज्यादा लगाए गये थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत बाहर से आए देश विदेश के अतिथियों ने अवध के युवाओं की नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। उधर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी रामलला के अस्थाई मंदिर समेत श्रीराम जन्मभूमि गर्भगृह समेत चल रहे राममंदिर निर्माण की नींव को ही 51 हजार दीपों से जगमगा दिया। रंगोली से सजी रामजन्मभूमि की शोभा देखते ही बन रही थी।