फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya traders should give the message of 'Atithi Devo Bhava': Shahi

अतिथि देवो भव: का संदेश दें अयोध्या के व्यापारी: शाही

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya traders should give the message of 'Atithi Devo Bhava': Shahi
अयोध्या। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को सर्किट हाउस के सभागार में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह की तैयारी को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाने की अपील की। कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या से अतिथि देवो भव: का संदेश जाना चाहिए। इस ऐतिहासिक क्षण को स्थानीय व्यापारी संवारें। आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत करें।
विज्ञापन

समारोह में देश के कोने-कोने से साधु-महात्मा आएंगे। उनके रहने, खाने व स्वागत की तैयारी हो रही है। इसमें अयोध्या वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विभिन्न संगठनों का जगह-जगह लंगर, स्वास्थ्य शिविर, जलपान शिविर लगाए जाने का आह्वान किया गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राममंदिर का उद्घाटन जन-जन का कार्यक्रम है। इसमें जन-जन के राम की अवधारणा भी पुष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डॉ़ अमित सिंह चौहान, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व व्यापारियों में चंद्रप्रकाश गुप्ता, शरद कपूर, नीरज जायसवाल, आशीष अग्रवाल, धीरज राजपाल, पेट्रोलियम संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, सुशील जायसवाल, बबलू पंडित, कमल कौशल, सलिल अग्रवाल, जसबीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed