{"_id":"64c5ab309de99451490a6f94","slug":"ayodhya-shri-ram-janmabhoomi-path-will-open-for-devotees-from-today-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : भक्तों के लिए आज से खुल जाएगा श्रीरामजन्मभूमि पथ, नए मार्ग पर ट्रस्ट की ओर से कई निशुल्क सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : भक्तों के लिए आज से खुल जाएगा श्रीरामजन्मभूमि पथ, नए मार्ग पर ट्रस्ट की ओर से कई निशुल्क सुविधाएं
Sun, 30 Jul 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:43 AM IST
सार
पुराने दर्शनमार्ग में बदलाव करते हुए अब इस नए मार्ग से भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद होगा।
विज्ञापन
1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला के दर्शनार्थियों के लिए नए दर्शन मार्ग का शुभारंभ रविवार को होने जा रहा है। पुराने दर्शनमार्ग में बदलाव करते हुए अब इस नए मार्ग से भक्त रामलला का दर्शन करने के लिए परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद होगा।
विज्ञापन
30 जुलाई को रामलला के दर्शन के लिए नया मार्ग शुरू होगा। इसके बाद श्रद्धालु 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। 39 करोड़ से यह मार्ग करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग के शुभारंभ के अवसर पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामलला का नया दर्शन मार्ग श्रीरामजन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे नजदीक और सुविधाजनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लॉकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधाएं ट्रस्ट ने पहले से ही कर रखी हैं।
विज्ञापन
इस भव्य मार्ग को फूलों से सजाया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने वन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण को इसके लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है। पिंक सैंड स्टोन से बना यह मार्ग बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 100 फीट रखी गई है। रामलला की आरती के लिए पास की सुविधा का काउंटर भी इसी मार्ग पर है।