फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's martyr killed in Naxalite attack

नक्सली हमले में शहीद हुआ अयोध्या का लाल

Sun, 04 Apr 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's martyr killed in Naxalite attack
शहीद राज कुमार यादव की फाइल फोटो - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार को हुए नक्सली हमले में अयोध्या के रानोपाली गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान राजकुमार यादव (43) शहीद हो गए। यह खबर सुनते ही शहीद के गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

अयोध्या पुलिस शहीद राजकुमार यादव का घर खोजते खोजते रानो पाली पहुंची तो शहीद की पत्नी ज्ञानमती ने फ़ोटो देखकर पहचाना। पति के शहीद होने की खबर मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश पांडेय भी शहीद के घर पहुंचे।
विज्ञापन

शहीद के बूढ़े मां बाप को जब यह खबर मिली तो वे बदहवास हो उठे। शहीद के पिता सूरज लाल यादव ने बताया कि उनका बेटा 1995 में सीआरपीएफ में शामिल हुआ था।
बचपन से ही उसे देश की सेवा करने की लगन थी। यह बताते बताते वह मूर्छित से हो गए। शहीद राजकुमार तीन भाइयों ने सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। दोनों अयोध्या एकेडमी में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकुमार के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके घर लोगों का तांता लग गया। अब सभी को राजकुमार का पार्थिव शरीर घर आने का इंतजार है।

 अयोध्या रानोपाली में शहीद के घर पहुंचे महापौर, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एसएसपी शैलेंद्र कुमार प?

अयोध्या रानोपाली में शहीद के घर पहुंचे महापौर, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एसएसपी शैलेंद्र कुमार प?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed