फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya's grand and new form will be seen soon

जल्द ही दिखाई देगा अयोध्या का भव्य व नव्य स्वरूप

Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's grand and new form will be seen soon
अयोध्या। रामनगरी को उसकी संस्कृति व एतिहासिक वैभव के अनुरूप विकसित कर इसे देश का सबसे भव्य धार्मिक स्थल बनाना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द ही अयोध्या का भव्य व नव्य रूप दिखाई देने लगेगा। यह बात अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विधायक ने कहा कि सात फरवरी को रामकथा संग्रहालय में हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को अयोध्या में चल रहे विकास कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी है। इसके लिए एलईए कंपनी को मास्टर प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कंपनी स्मार्ट सिटी की प्लानिंग, रिवर एरिया डेवलेपमेंट, हेरिटेज टूरिज्म व अर्बन इन्फ्राट्रक्चर का प्लान बनाएगी। विधायक ने कहा कि पंच कोसी व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छह रेल उपरिगामी पुल, पुराने शहर में सीवरेज का निर्माण, शहर में नए तरीके से विद्युतीकरण, सरयू नदी पर बंधों व डैम का निर्माण, बस स्टेशन का विस्तारीकरण, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नालों को सरयू में गिरने से रोकना, सड़कों का सुदृढ़ीकरण जैसी अनेक योजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के सभी मंदिरों के साथ यहां के अन्य एतिहासिक, जातीय मंदिरों को भी विकसित करने की योजना है। इसके लिए प्रथम चरण में इन मठ मंदिरों के महंतों से मिलकर विकसित करने को कहा जाएगा। इसके लिए उनकी मदद करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट के तहत 232.56 करोड़ की लागत से गुप्तारघाट से राजघाट अयोध्या तक बंधों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण होगा।
सरयू नदी पर बैराज, रबड़ डैम का निर्माण होगा। इसके लिए अयोध्या बैराज स्थल का सर्वेक्षण व हाइड्रोलॉजिकल स्टडी का कार्य पूरा हो चुका है। इसके मॉडल व भूकंपरोधी इंतजामों का अध्ययन आईआईटी रुड़की कर रहा है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा 1568.39 लाख से अयोध्या की 10 सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, इसके लिए 156.82 लाख की राशि दे दी गई है। इन सड़कों में अशर्फी भवन से गोलाघाट, तुलसी उद्यान मार्ग, अशर्फी भवन से गोलाघाट मार्ग झुनकीघाट तक, अशर्फी भवन से अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर तक, टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा तक, गोलाघाट से लक्ष्मण किला तक, नयाघाट के चौड़ीकरण, सुधार व सौंदर्यीकरण, राजघाट पार्क से झुनकी घाट, मुझहैनिया संपर्क मार्ग, बरेहटा माझा संपर्क मार्ग, राम सहायक पुरवा मार्ग पर सीसीसी निर्माण कार्य शामिल है।
राज्य सेतु निगम अयोध्या में 10648.72 लाख की लागत से एनएच-27 से मोहबरा बाजार होते हुए रामजन्मभूमि मार्ग तक आरओबी, रेलवे क्रॉसिंग संख्या 112 पर 7115.74 लाख की लागत से, 8555.63 लाख की लागत से दर्शननगर पर फोर लेन आरओबी, 9636.73 लाख की लागत से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर सूर्यकुंड रेलवे क्रॉसिंग संख्या-105, 12338.58 लाख की लागत से मोदहा रेलवे क्रॉसिंग संख्या-121बी पर व 7715.07 लाख की लागत से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हलकारक का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग संख्या-108एसी पर आरओबी का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक ने बताया कि अयोध्या जैन धर्मावलंबियों के भी धार्मिक स्थल हैं। जहां हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु आते हैं। इसको लेकर रायगंज स्थित जैन मंदिर में इंटरप्रेटेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 5 करोड़ की लागत आएगी। यहां म्यूजियम का निर्माण भी होगा।

मंडल कारागार स्थित अशफाक उल्ला खां शहीद स्थल पर चार करोड़ की लागत से टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण होगा। इसको पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर देश की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष करने व शहीद होने वाले वीर सेनानियों की गाथा से रू-ब-रू कराया जाएगा।
जल्द शुरू होंगे यह कार्य-
-श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले महंत रामचंद्र परमहंस दास की समाधि स्थल का 33.04 लाख से सौंदर्यीकरण।
-70876.62 लाख से सीता झील का निर्माण।
-ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल व सीढ़ियों का निर्माण।
-2300 करोड़ से अयोध्या-फैजाबाद का नए सिरे से विद्युतीकरण।
-पुराने शहर में 330 करोड़ से सीवरेज का निर्माण।
-बैसिंग गोशाला में 35 लाख से पशु अस्पताल।
-तुलसी कन्या इंटर कॉलेज के पीछे 14 करोड़ से पीएसी के लिए आवास।
-कौशल्या सदन पर महिला कल्याण विभाग की ओर से वृद्धाश्रम।
-नए बस स्टैंड का विस्तारकरण, इसके लिए इसके पीछे स्थित सांस्कृतिक विभाग की 80 हेक्टेयर भूमि का हस्तानांतरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed