फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Ram temple wall will be 60 feet high

Ayodhya : 60 फीट ऊंचा होगा राममंदिर का परकोटा, इसमें बनाए जाएंगे देवी-देवताओं के छह मंदिर

Sun, 09 Apr 2023 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 01:55 AM IST
सार

राममंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि परिसर में रिटेनिंग वॉल, परकोटा और यात्री सुविधा केंद्र के निर्माण का भी काम चल रहा है। परकोटे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। राममंदिर का परकोटा 60 फीट ऊंचा होगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Ram temple wall will be 60 feet high
राम मंदिर

विस्तार

राममंदिर के भूतल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगले महीने से भूतल की छत डालने का काम भी शुरू होने जा रहा है। वहीं राममंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि परिसर में रिटेनिंग वॉल, परकोटा और यात्री सुविधा केंद्र के निर्माण का भी काम चल रहा है। परकोटे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। राममंदिर का परकोटा 60 फीट ऊंचा होगा।

विज्ञापन


राममंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए कई खास तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से राममंदिर की नींव भूकंप रोधी होने का दावा किया जाता है। वहीं 12 मीटर रिटेनिंग वॉल का निर्माण नदी के आक्रमण से मंदिर को बचाएगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिहाज से 60 फीट ऊंचा परकोट बनाया जा रहा है। परकोटे के लिए अभी नींव खोदाई का काम चल रहा है। परकोटा 14 फीट चौड़ा होगा। इसमें देवी-देवताओं के छह मंदिर भी बनाए जाने हैं। ट्रस्ट ने इनके स्थान नियत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परकोटे में भारतीय संस्कृति, धार्मिकता को दर्शाती तरह-तरह की नक्काशी भी की जाएगी, जो परिसर की भव्यता बढ़ाएगी। परकोटे की थीम ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र साहित्यकार यतींद्र मिश्र तैयार कर रहे हैं।


भूतल में अब तक लग गए 50 बीम
राममंदिर के भूतल के सभी 166 स्तंभ खड़े कर दिए गए हैं। कुल 429 बीम लगाए जाने हैं। इनमें से अब तक 50 बीम लगाए जा चुके हैं। गर्भगृह के आगे बीम लगाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं राममंदिर की सभी 32 सीढि़यां भी बन चुकी हैं। राममंदिर के स्तंभों पर धार्मिक चित्रों को उकेरने का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed