{"_id":"6425de5f34aa07008706b4d4","slug":"ayodhya-ram-navmi-ramjanmotsav-faizabad-news-c-13-1-157063-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...
Fri, 31 Mar 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी पर बृहस्पतिवार को लता चौक पर मौजूद श्रद्घालुओं की भारी भीड़।
अयोध्या। श्रीरामजन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को श्रीरामजन्मभूमि की भव्यता ने भक्तों को निहाल कर दिया। भजन-कीर्तन, स्तुति-वंदना के बीच सबकी निगाहें घड़ी की सुइयों पर थीं। ज्यों-ज्यों घड़ी की सुइयां 12 की ओर बढ़ रही थीं, त्यों-त्यों आतुरता और भी बढ़ती जा रही थी। रत्न जड़ित पीले वस्त्र में सजे-धजे, सोने का मुकुट धारण किए हुए रामलला सहित चारों भाइयों की मनमोहक छवि का दर्शन कर भक्त मंत्रमुग्ध होते रहे।
नौमी तिथि मधुमास पुनीता सुकुलपछ, अभिजित हरिप्रीता। मध्य दिवस अति सीत न धामा, पावन काल लोक विश्रामा। सुर समूह विनती करी पहुंचे निज-निज धाम, जगनिवास प्रभु प्रकटे अखिल लोक विश्राम...स्तुति तक पहुंचते-पहुंचते पूरे 12 बज चुके थे। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा-घड़ियाल बजने के साथ ही भक्तों ने भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...का भजन गायन शुरू कर दिया।
फूलों से सजा भव्य गर्भगृह भक्तों को आनंदित कर रहा था। 50 क्विंटल फूलों से श्रीरामजन्मभूमि परिसर सहित गर्भगृह, दर्शन मार्गों व निर्माणाधीन गर्भगृह को भी पहली बार सजाया गया था। सजावट के लिए हरी पत्तियां असम-ओडिशा से मंगवाईं। गेंदा फूल कोलकाता जबकि ऑर्किड कनाडा से लाए गए थे। इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने के लिए राजनीतिज्ञ से लेकर प्रशासनिक अधिकारी, संत-धर्माचार्य व आम भक्त गर्भगृह में मौजूद थे। जैसे ही जन्मोत्सव का कर्मकांड हुआ पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। अबीर गुलाल भी उड़ा। संत एमबीदास व अन्य कलाकारों ने बधाइयां गाईं तो भक्त झूमने-नाचने लगे।
विज्ञापन
मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि सबसे पहले रामलला का पंचामृत व दूध से अभिषेक किया गया। 10 क्विंटल पंजीरी, फल व मेवा का भोग लगाया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र धारण कराकर सोने का मुकुट पहनाया गया। छप्पन प्रकार के व्यंजनों व दो क्विंटल पंजीरी का भोग लगाकर आरती उतारी गई। दर्शन को पहुंचे सभी भक्तों को जन्मोत्सव का प्रसाद बांटा गया। जन्मोत्सव पर ट्रस्ट की ओर से श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 2500 जवानों का मुंह मीठा कराया गया।
रामलला का प्रसाद पाकर तृप्त हुए भक्त
अयोध्या। रामजन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रांतों से अयोध्या पहुंचे भक्त रामलला का भोग प्रसाद पाकर तृप्त हुए। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शनार्थियों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था 24 मार्च से संचालित है। रामजन्मोत्सव पर कई हजार भक्तों को रामलला का भोग प्रसाद निशुल्क प्रदान किया गया। संवाद