फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya ram mandir news 38 global companies gave 186 suggestions institution will be decided on February 5 to build a spiritual mega smart city

अयोध्या: 38 ग्लोबल कंपनियों ने दिए 186 सुझाव, आध्यात्मिक मेगा स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पांच फरवरी को तय होगी संस्था

Wed, 13 Jan 2021 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
ayodhya ram mandir news 38 global companies gave 186 suggestions institution will be decided on February 5 to build a spiritual mega smart city
ram mandir - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में संवारने के लिए 38 ग्लोबल कंपनियों में प्रतिस्पर्धा चल रही है। इन कंपनियों ने अयोध्या के विकास में अपने 186 सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर मंथन कर 13 सुझावों को प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार की देखरेख में मंगलवार को आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) में शामिल कर लिया गया है। अब ग्लोबल कंसलटेंट टीम चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 5 फरवरी को पूर्ण होगी। 
विज्ञापन


अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल कंसलटेंट टीम नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक ने प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था। शासन की अनुमति के बाद विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम चुनने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में अयोध्या के विकास संबंधी सुझाव ग्लोबल कंपनियों से मांगे गए थे। इसमें देश- विदेश की 38 ग्लोबल कंपनियों ने अपने-अपने सुझाव पेश किए हैं। इन सुझावों प्री- विड के जरिए खोला गया था। इसमें 186 से अधिक सुझाव आए थे। आवास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार, आयुक्त दीपक चौहान सहित अन्य अधिकारियों व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह व सचिव आरपी सिंह की देखरेख में इसमें से 13 सुझावों को फाइनल कर आरएफपी में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आरएफसी (रिक्वेस्ट फॉर कंसलटेंट) पूरा बनकर तैयार हो गई है। इसके बाद कसंलटेंट टीम का चयन होना है। इसकी प्रक्रिया आरएफपी पूरा होने के बाद शुरू हो गई। कंसलटेंट टीम का चयन 05 फरवरी को किया जाना है। 

अयोध्या दौरे पर हैं विभिन्न कंसलटेंट टीम 

अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने संबंधी प्लान के लिए कई देश-विदेश की कंपनियां रामनगरी पहुंच चुकी हैं। कंपनी के लोगों ने मंगलवार को अयोध्या का भ्रमण कर डेटा कलेक्शन का काम किया। साथ ही अयोध्या की हकीकत से भी रू-ब-रू हुए। यह कंपनियां बुधवार को भी अयोध्या में डेटा कलेक्शन का कार्य करेंगी। कंपनियां 500 वर्ष के बाद की जनसंख्या सहित अन्य पहलुओं को दृष्टिगत डेटा कलेक्शन का कार्य कर रही हैं। साथ ही विकास की संभावना पर भी मंथन कर रही हैं। 

रामनगरी के 84 कोस का बनना है प्लान
अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में रामनगरी के 84 कोस का दायरा निर्धारित है। इसमें मौजूदा सिटी का प्लान सबसे पहले, फिर अयोध्या विकास प्राधिकरण के क्षेत्र  व अंत में अयोध्या के 84 कोस का प्लान तैयार किया जाना है। इसमें अयोध्या विकास प्राधिकरण एक विश्वस्तरीय कंपनी को बतौर कंसलटेंट के रूप में नियुक्त करेगा। यह कंसलटेंट अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर अयोध्या के विकास का प्लान तैयार करेगी। 

अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 38 ग्लोबल कंपनियों के 186 सुझाव आए हैं। इसमें आवास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की देखरेख में मंथन कर 13 सुझावों को शामिल कर लिया गया है। अब आरएफसी कंपलीट हो गई है। अब विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम का चयन किया जा सकेगा।
- विशाल सिंह, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed