फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Orvbridge will be built at six railway crossings with Rs 533.89 crore in 14 Kosi Parikrama

अयोध्या : 14 कोसी परिक्रमा में 533.89 करोड़ से छह रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवरब्रिज

Thu, 26 Aug 2021 09:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Aug 2021 09:45 AM IST
सार

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में 533 करोड़ 89 लाख 87 हजार का खर्च आएगा। जिसमें 160 करोड़ 84 लाख रेलवे तथा 273 करोड़ 5 लाख 87 हजार सेतु निगम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Orvbridge will be built at six railway crossings with Rs 533.89 crore in 14 Kosi Parikrama
राम मंदिर

विस्तार

श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में पर्यचकोँ और भक्तों की सुविधा के लिए 14 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में 533.89 करोड़ से छह रेलवे क्रॉसिंग पर ओरवब्रिज (आरओबी) बनेगा। रेल मंत्रालय ने यूपी सरकार के साथ संयुक्त निर्माण परियोजना पर सहमति दे दी है। इसके लिए 160 करोड़ 84 लाख रेलवे व 273 करोड़ 5 लाख 87 हजार रुपए  सेतु निगम  खर्च करेगा। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक इन छह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही जल्द ही एक और रेलवे ओवरब्रिज को अनुमति मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के अंदर रेलवे क्रासिंग पर 6 रेलवे ओवरब्रिज पर अपनी सहभागिता के लिए रेलवे ने मंजूरी प्रदान कर दी है। साथ ही एक और रेलवे ओवरब्रिज को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसकी जानकारी देते हुए सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में 533 करोड़ 89 लाख 87 हजार का खर्च आएगा। जिसमें 160 करोड़ 84 लाख रेलवे तथा 273 करोड़ 5 लाख 87 हजार सेतु निगम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खर्च किया जाएगा। जिन रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली है, उसमें रेलवे क्रॉसिंग संख्या 121 मोदहा, 111 टेढ़ी बाजार, 107 दर्शननगर हैं, यह रेलवे ओवरब्रिज फोरलेन का होगा। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 112 बड़ी बुआ, 108 अयोध्या-दर्शननगर परिक्रमा मार्ग, 105 सूर्यकुंड पर टू लेन ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग संख्या118 फतेहगंज रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण हेतु रेलवे विभाग से स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। बताया कि वर्ष के अंत तक इनमें कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन

 

सांसद ने कहा कि देश-विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, अयोध्या में भ्रमण करते समय उनके समक्ष जाम की दिक्कतें न आए। इसके लिए इन रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध  है। उनकी परिकल्पना व सोच को जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयासरत है। जिसका परिणाम अब दिखाई देने लगा है। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed