फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya news: The rays of sun will shine on the face of Lord rama on Ramnavami

रामनवमी पर रामलला के मुखारविंद को चमकाएंगी सूर्य की किरणें, अयोध्या में मंथन

Thu, 14 Jan 2021 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 06:32 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya news: The rays of sun will shine on the face of Lord rama on Ramnavami
सांकेतिक तस्वीर...

राममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम जनवरी माह में ही शुरू हो जाने की पूरी संभावना है। राममंदिर निर्माण में वैदिक वास्तुशास्त्र का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन


इसके तहत वास्तुकला के विशेषज्ञ यह मंथन करने में जुटे हैं कैसे रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें रामलला के मुखारविंद को चमका सकती हैं। दूसरी ओर रामजन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए थ्री डी व्यवस्था पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि एक विचार चल रहा है कि क्या रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें भगवान के मुखारविंद को चमका सकती हैं। इसके लिए वास्तुकला के विशेषज्ञों के साथ मंथन चल रहा है। राममंदिर वैदिक वास्तुशास्त्र के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए देश के चुनिंदा वैदिक वास्तुशास्त्र विशेषज्ञों की एक समिति भी बनाई गई है, जो अपना काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपत राय ने कहा कि सामान्यतय: मदिरों के गर्भगृह में मनुष्य नहीं जाता। गर्भगृह के बाहर दूर से ही दर्शन होता है। इसलिए विचार चल रहा है कि क्या कोई थ्रीडी व्यवस्था हो सकती है कि श्रद्धालु-भक्त को यह अहसास हो कि उसने गर्भगृह में मस्तक नवाया है। इस मंदिर के साथ यह विशेष बात रहेगी। 


श्रद्धालुओं के लिए थ्री डी तकनीक से इस तरह व्यवस्था की जाएगी कि परिसर में कुछ खास जगहों पर वर्चुअल तरीके से माथा टेकने पर श्रद्धालुओं को सीधे गर्भगृह में मौजूद होने का एहसास होगा। श्रद्धालुओं को वर्चुअल तरीके से अपने आराध्य को मनभर के निहार सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed