फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: PM and GM of RNN removed over negligence in construction of Shri Ram Janmabhoomi Path

Ayodhya News : श्री रामजन्म भूमि पथ निर्माण में लापरवाही पर आरएनएन के पीएम और जीएम हटे

Sun, 17 Sep 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Sep 2023 07:59 PM IST
सार

श्री रामजन्म भूमि पथ पर बनाई जा रही कैनोपी के निर्माण में लापरवाही पर राजकीय निर्माण निगम के जीएम अजय मिश्रा और प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप शुक्ला को हटा दिया गया है। इस लापरवाही पर श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के महासचिव नृपेंद्र मिश्र ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
Ayodhya News: PM and GM of RNN removed over negligence in construction of Shri Ram Janmabhoomi Path
अयोध्या-रामपथ के रूप में विकसित होगा सहादतगंज से नयाघाट का मुख्यमार्ग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री रामजन्म भूमि पथ पर बनाई जा रही कैनोपी के निर्माण में लापरवाही पर राजकीय निर्माण निगम के जीएम अजय मिश्रा और प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप शुक्ला को हटा दिया गया है। इस लापरवाही पर श्री राम जन्मभूमि निर्माण समिति के महासचिव नृपेंद्र मिश्र ने नाराजगी जताई थी। इस पर राजकीय निर्माण निगम के एमडी ने दोनों अधिकारियों को मुख्यालय से अटैच कर उन्हें आरोप पत्र दे दिया है।

विज्ञापन


नृपेंद्र मिश्र ने 9 सितंबर को अयोध्या का भ्रमण किया था। उनके भ्रमण की जानकारी पहले से अजय मिश्रा और अनूप शुक्ला को दे दी गई थी, लेकिन दोनों पूरी तैयारी से नहीं आए। इस दौरान नृपेंद्र मिश्र ने आरएनएन के इन अधिकारियों से कुछ सवाल पूछे, जिसका संतोषजनक जवाब वे नहीं दे पाए। अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने आरएनएन के एमडी को भेजे पत्र में कहा कि पथ का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाना है। लेकिन, दोनों अधिकारी पथ पर बनाई जा रही कैनोपी के काम में पर्याप्त रुचि नहीं ले रहे हैं। एक माह से गड्ढा खोदकर उसे खुला छोड़ दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इन दोनों अधिकारियों को बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद मौके पर काम नहीं किया जा रहा था। कमिश्नर ने अपने पत्र में कहा कि इन दोनों अधिकारियों के रहने से इस काम का समय से पूरा हो पाना असंभव है। एमडी योगेश पवार ने बताया कि दोनों के खिलाफ शीघ्र ही जांच पूरी कराकर उचित विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed