फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: Farmer guarding the field was shot by unknown assailants, condition critical

Ayodhya News : खेत में रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
सार

थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि घायल के पीठ और हाथ में छर्रे लगे हैं। जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या जिले में अमानीगंज में खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में रविवार देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन ग्रामीणों व पुलिस की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। खंडासा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

 

चितौरा गांव निवासी रजा बहादुर सिंह (45) पुत्र अभय राज सिंह गांव के पूरब सिवान में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। जहां पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली हाथ और पीठ में गोली लगने से किसान लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि घायल के पीठ और हाथ में छर्रे लगे हैं। जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed