{"_id":"643254df8f7f59f6ca0cbb65","slug":"ayodhya-news-explosion-in-house-near-hanumangarhi-intersection-death-of-husband-and-wife-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: शिंदे-फडणवीस के दौरे से पहले हनुमानगढ़ी के पास मकान में धमाके से सनसनी, दो की मौत; पुलिस की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: शिंदे-फडणवीस के दौरे से पहले हनुमानगढ़ी के पास मकान में धमाके से सनसनी, दो की मौत; पुलिस की जांच जारी
Sun, 09 Apr 2023 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:54 PM IST
सार
अयोध्या में यलो जोन में हनुमानगढ़ी चौराहे के निकट संवेदनशील इलाके में रात को हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने आकर आग तो बुझा ली, लेकिन आग लगने और विस्फोट के कारण की अभी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रामनगरी के यलो जोन में हनुमानगढ़ी मंदिर से चंद कदम की दूरी पर शनिवार देर रात एक दुकान में विस्फोट के बाद लगी आग से दंपती की झुलसकर मौत हो गई। वहीं, दुकान में अवैध रूप से रखे पटाखे काफी देर तक दगते रहे। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। गनीमत रही कि हनुमानगढ़ी चौराहे के पास इस दुकान में रखे पांच गैस सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी चौराहे से दिगंबर अखाड़ा मार्ग पर रमेश गुप्ता पतंग के कारोबार के साथ शीतल पेय की दुकान करते थे। दीपावली पर वे बिना लाइसेंस के पटाखे भी बेचते थे। रायगंज मोहल्ले में स्थित घर पर रमेश के भाई रामकृष्ण गुप्ता का परिवार व उनका इकलौता पुत्र अभिषेक गुप्ता (24) रहता है। शनिवार रात करीब 12 बजे रमेश गुप्ता पत्नी के साथ घर से दुकान के लिए निकले। दुकान का शटर बंद कर दोनों सोने चले गए। करीब बीस मिनट बाद दुकान के अंदर से धुआं निकलता दिखा, देखते ही अंदर से आग की लपटें निकलनी लगी। इसके बाद तेज धमाकों के साथ पटाखे दगने लगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि दमकल कर्मी आग बुझाते हुए किसी तरह दुकान के अंदर पहुंचे तो रमेश गुप्ता (48) व उनकी पत्नी ऊषा गुप्ता (42) का झुलसा हुआ शव मिला।
विज्ञापन
आधे घंटे तक तेज धमाकों से दहला हनुमानगढ़ी चौराहा
विस्फोट के गवाह बने प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग लगने के बाद करीब आधे घंटे तक तेज धमाके होते रहे। गनीमत रही कि दुकान में रखे पांच में से तीन भरे गैस सिलिंडर आग की चपेट में नहीं आए। गैस से भरे सिलिंडरों में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे वाली जगह हनुमानगढ़ी चौराहा यलो जोन में आता है। ऐसे स्थान पर गोला-बारूद का भंडारण सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। हादसे वाली जगह से हनुमानगढ़ी मंदिर महज सौ मीटर है। ऐसे स्थान पर पटाखों व गैस सिलिंडरों का संग्रह जांच का विषय है।
विज्ञापन
दिन में लगती आग तो होता बड़ा हादसा
अगर यह आग दिन में लगती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते बुरी तरह से खराब है, यहां सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहता है। ऐसे में दमकलकर्मियों का यहां समय पर पहुंचना आसान नहीं होता। दमकलकर्मियों के अनुसार रात में तेजी से आते समय डायवर्जन का चिन्ह न लगा होने के कारण किधर से जाए रास्ते का आभास ही नहीं हो पा रहा था। कही जगह गाड़ी आगे पीछे करने में समस्या आई, इससे कुछ देरी भी हुई। सीएफओ ने बताया कि उन्हें शनिवार रात करीब 12:28 बजे आग लगने की सूचना मिली। एक-एक करके दमकल के तीन वाहन एक बजे तक पहुंच गए थे। कोतवाल अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घर में पटाखे कहां से आए इसकी जांच की जाएगी।