फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya is being decorated to welcome Lord Ram

अपने राम के स्वागत के लिए सज रही अयोध्या

Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya is being decorated to welcome Lord Ram
अयोध्या। त्रेतायुग जैसी अयोध्या की कल्पना रामनगरी में आकार लेती दिख रही है। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में दीपोत्सव को लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल है। अपने राम के स्वागत में अयोध्या न सिर्फ सज-संवर रही है बल्कि 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की भी तैयारी है। मठ-मंदिर से लेकर पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। श्रीरामचरितमानस में भगवान राम के अयोध्या आगमन को बयां करने वाली ये पंक्तियां... ‘अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानि...’ पूरी तरह चरितार्थ हो रही हैं।
विज्ञापन

पूरी अयोध्या को जगमग करने व भव्यता देने में शासन-प्रशासन की टीम जुटी हुई है तो साधु-संतों से लेकर आम लोगों में भी खासा उत्साह है। रामनगरी की सीमा में घुसते ही तोरणद्वारों का क्रम शुरू हो जा रहा है। शाम होते ही रामकथा आधारित इन तोरणद्वारों की चमक सभी को आकर्षित कर रही है। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या रोशनी से नहा उठे, इसके लिए हर खंभे, हर पुल, गली-मोहल्ला, चौराहा, घाट व मंदिर की भव्य लाइटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी स्थित प्राचीन मठ-मंदिर एक रंग में रंगे जा चुके हैं। यहां लेजर शो के लिए तैयारी हो रही है। परिसर में भव्य रामदरबार भी निर्मित किया जा रहा है। एल शेप में रामायणकालीन प्रसंगों पर आधारित द्वार सरयू घाट की शोभा बढ़ा रहे हैं। नयाघाट से लेकर गोंडा की सीमा तक सरयू पुल को प्रकाशमय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकथा पार्क में राजतिलक व सरयू आरती के दौरान वेदपाठी ब्राह्मण जब वैदिक मंत्रोच्चार करेंगे तो उस समय पूरे अयोध्या में सिर्फ वही धुन सुनाई देगी। पार्क में अतिथियों, संतों व लोक कलाकारों के लिए अलग से मंच बनाया जा रहा है। मंदिरों, मठों और अन्य धर्मस्थलों के प्रबंधकों से प्रशासन इसमें सहयोग करने की अपील कर रहा है। पूरे कार्यक्रम का बड़ी-बड़ी स्क्रीन व स्क्रीन लगे वाहनों से सजीव प्रसारण होगा। तकनीक के जरिए देश-दुनिया के रामभक्त इस खुशी में शामिल हो सकेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ तट पर मां सरयू की भव्य आरती उतारेंगे। उनके साथ राज्यपाल व विदेशी मेहमान भी होंगे। इसके लिए सरयू तट पर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। अतिथियों के लिए 30 गुणे 20 वर्ग फीट का मंच बनाया जा रहा है जहां से सीएम व अन्य अतिथि आतिशबाजी देखेंगे। आरतीघाट को विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सजाया जा रहा है। सीएम व राज्यपाल पहले सरयू तट पर आरती करेंगे उसके बाद सीएम राम की पैड़ी जाएंगे जहां वे दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही लेजर व प्रोजेक्शन मैपिंग शो का भी आनंद उठाएंगे।
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की अलौकिक छटा होगी। भव्य पंडाल को रामदरबार की तर्ज पर सजाया जा रहा है। यहां श्रीराम के चरणों में संत-धर्माचार्य विराजेंगे। दीपोत्सव में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूप जब रामकथा पार्क से राम की पैड़ी पहुंचेंगे तो उन्हें रामदरबार में ही बैठाया जाएगा। रामदरबार के पास संत-धर्माचार्यों के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। यहां सीएम व राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
दीपोत्सव को अलौकिक बनाने को लेकर शासन-प्रशासन ने तो पूरी ताकत लगा ही दी है। इसके साथ-साथ रामनगरी का हर वर्ग दीपोत्सव को लेकर उत्साहित है। संत-धर्माचार्यों का कहना है कि योगी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव की जो परंपरा शुरू की है, उसकी भव्यता देखकर रामनगरी के त्रेतायुगीन वैभव की झलक मिलती है।
दशरथ महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य कहते हैं कि एक नवंबर से लेेकर पांच नवंबर तक दशरथ महल उत्सव में लीन रहेगा। पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तारघाट के महंत मिथिलेशनंदिनी शरण कहते हैं कि हमारा प्रयास है कि दीपोत्सव की आभा से पूरा 84 कोस चमत्कृत हो। पूरी दुनिया आज अयोध्या की ओर आकर्षित हो रही है।

डॉ. जयगुरुदेव शुक्ल ने कहा कि दीपोत्सव को भव्य बनाने में हम अपनी सहभागिता निभाएंगे। अपने साथियों से भी कम से कम दीपोत्सव के दिन 11 दीप जलाने का आह्वान किया है। डॉ. संतोष पांडेय ने कहा कि अपने राम के स्वागत में जो भी हो सकेगा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed