Ayodhya: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में शख्स की मौत, इसी सप्ताह थी बेटे और बेटी की शादी
कलीम (55) पुत्र तैय्यब अपने बेटे और बेटी की शादी का आमंत्रण देने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। तभी अमानीगंज बाजार के निकट पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में मातम पसर गया।
मामला जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार का है। जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चालक बेटा अब्दुल रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। खण्डासा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पहुंचते ही से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार खंडासा थाना क्षेत्र के चिरौली गांव निवासी कलीम(55) पुत्र तैय्यब अपने बेटे और बेटी की शादी का आमंत्रण देने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। तभी अमानीगंज बाजार के निकट पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अधेड़ कलीम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। कलीम मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे बेटे-बेटी के विवाह के लिए ही वह गांव आए थे।
इसी सप्ताह कलीम के बेटे और बेटी का विवाह होने वाला है। परिवार खुशी से शादी की तैयारी में जुटा था कि अचानक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृत कलीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और कार को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।