फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya festival to be organized on Ayodhya theme of Raja Ram

राजा राम की अयोध्या थीम पर होगा अयोध्या महोत्सव का आयोजन

Thu, 18 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya festival to be organized on Ayodhya theme of Raja Ram
अयोध्या महोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व महोत्? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राजकीय पॉलीटेक्निक के निकट स्थित एक लॉन में 25 फरवरी से सात मार्च तक अयोध्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार इस महोत्सव की थीम रखी गई है ‘राजा राम की अयोध्या’। महोत्सव के दौरान पूरे प्रांगण को राममय करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अयोध्या महोत्सव न्यास के संयोजक व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष कोविड के कारण यह आयोजन दिसंबर माह में आयोजित नहीं हो सका।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि के भूमि पूजन के उपरांत अयोध्या में आयोजित हो रहे यह महोत्सव अयोध्या के राजा राम को समर्पित होगा। उन्हीं के नाम से महोत्सव का प्रथम द्वार श्रीराम प्रवेश द्वार के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अयोध्या महोत्सव के मंच को श्री राम मंडपम का नाम दिया जा रहा है और महोत्सव प्रांगण के मध्य में श्री राम कला गांव का निर्माण किया जा रहा है। महोत्सव के पंडाल के मध्य भव्य श्रीराम कला दीर्घा का निर्माण किया जा रहा है।
महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन समिति में संरक्षक मंडल में महंत कमल नयन दास, महंत सुरेश दास, महंत भरत दास एवं महंत गिरीश पति त्रिपाठी सम्मिलित हैं।
संयोजक मंडल में मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, संयोजक महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी, दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
बताया कि महोत्सव के प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के स्टाल एवं मनोरंजन हेतु झूले की व्यवस्था की जा रही है।
महोत्सव 2021 का विशेष आकर्षण महोत्सव के मध्य में राष्ट्रीय कवि संगम का अधिवेशन एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें हरिओम पवार, सुदीप भोला, रुचि चतुर्वेदी सहित राष्ट्रीय क्षितिज के कई कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो में भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई अभिनेता एवं अभिनेत्रियां मौजूद रहेंगी। फोक अवॉर्ड शो, आर्ट अवॉर्ड शो, सोशल वेलफेयर अवॉर्ड शो का भी आयोजन होगा।
इसके अलावा अयोध्या आइडियल एवं बॉलीवुड नाइट, कॉमेडी नाइट, भजन संध्या, शास्त्रीय गायन संध्या, फोक नाइट जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed